January 17, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव एवं पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का हर्ट अटैक से निधन।

1 min read

महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है। वो 74 साल के थे।

आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। उसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Oplus_131072

आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे आवास से शुरू होगी। घर से महावीर वात्सल्य अस्पताल होते हुए महावीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

जब देश में वीपी सिंह की सरकार थी तो उस वक्त आचार्य किशोर कुणाल को केंद्र सरकार ने विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता के लिए विशेष अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया था।

Oplus_131072

पूर्व IPS किशोर कुणाल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी के समधी भी थे। अशोक चौधरी की बेटी शांभवी की शादी किशोर कुणाल के बेटे सायण कुणाल से हुई है।

आचार्य किशोर कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के चर्चित महावीर मन्दिर न्यास के सचिव भी थे।

महावीर मंदिर न्यास बोर्ड पटना में कई स्कूलों और कैंसर अस्पताल का संचालन करती है। आचार्य किशोर कुणाल राजधानी पटना में ज्ञान निकेतन जैसे चर्चित स्कूल की स्थापना भी की।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील पदाधिकारी थे। उन्होंने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अच्छे से किया। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपने दायित्वों को निभाया। उनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed