पॉलिटिक्स Archives - Hindustan News18 https://www.hindustannews18.com/category/politics/ Thu, 28 Mar 2024 00:52:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.3 फारूक रजा उर्फ डब्लु ने एआईएमआईएम से लोकसभा का टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा की बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर मचेगा घमासान https://www.hindustannews18.com/farooq-raza-alias-w-expressed-happiness-on-getting-lok-sabha-ticket-from-aimim-he-said-that-there-will-be-a-fight-on-patliputra-seat-of-bihar/ https://www.hindustannews18.com/farooq-raza-alias-w-expressed-happiness-on-getting-lok-sabha-ticket-from-aimim-he-said-that-there-will-be-a-fight-on-patliputra-seat-of-bihar/#respond Thu, 28 Mar 2024 00:52:31 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4295 फारूक रजा ने कहा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में वह जीत हासिल करेगेंफारूक रजा उर्फ...

The post फारूक रजा उर्फ डब्लु ने एआईएमआईएम से लोकसभा का टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा की बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर मचेगा घमासान appeared first on Hindustan News18.

]]>



फारूक रजा ने कहा असदुद्दीन ओवैसी की अगुवाई में वह जीत हासिल करेगें
फारूक रजा उर्फ डब्लू ने एआईएमआईएम का दामन थामा।

फुलवारी शरीफ
कई वर्षों से राजद से जुड़े एवं गद्दावर नेता व पूर्व प्रदेश महासचिव फारुख राजा उर्फ डब्लू ने राजद का दामन छोड़ कर एआईएमआईएम की सदस्यता ग्रहण कर लिया और एआईएमआईएम की पार्टी ने पाटलिपुत्र लोकसभा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी। यह खबर जैसे ही उनके परिवारवालों और जानने वालों को मिली उनके अंदर खुशियों की लहर दौड़ उठी वही फारुख रजा उर्फ डब्लू ने कहा कि एआईएमआईएम ने मुझे जो जिम्मेदारी सोपी है मैं उस पर खड़ा उतरूंगा और जनता के बीच नेता नहीं उनका बेटा बनकर काम करूंगा।


बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से ,क पाटलिपुत्र सीट भी है- बिहार की राजधानी पटना की यह सीट हर चुनाव में चर्चा में बनी रहती है। परिसीमन के बाद पाटलिपुत्र लोकसभा सीट बनी और 2009 में पहला चुनाव हुआ। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर कुल 18 लाख से भी ज्यादा वोटर्स हैं। इस सीट के अंतर्गत पटना जिले के ग्रामीण क्षेत्र खासकर पश्चिमी इलाके आते हैं। पाटलिपुत्र में यादव, भूमिहार मुस्लिम और कुर्मी जाति और महादलित, अति पिछड़ा की अच्छी खासी जनसंख्या है। यही वोटर्स जीत हार का अंतर तय करते हैं।

पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंदर छह विधानसभा सीटें हैं- इनमें मनेर, दानापुर, मसौढी, बिक्रम , पालीगंज और फुलवारी हैं- पटना जिले के अंदर ही पाटलिपुत्र लोकसभा सीट आती है। पटना जिले की आबादी 58,38,564 है- यहां पर तीन प्रमुख भाषा,ं हिंदी, उर्दू और मैथली बोली जाती हैं- जिले में 1395 गांव हैं- इसके अलावा 23 प्रखंड और 321 पंचायते हैं-

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post फारूक रजा उर्फ डब्लु ने एआईएमआईएम से लोकसभा का टिकट मिलने पर खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा की बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर मचेगा घमासान appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/farooq-raza-alias-w-expressed-happiness-on-getting-lok-sabha-ticket-from-aimim-he-said-that-there-will-be-a-fight-on-patliputra-seat-of-bihar/feed/ 0
फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/ https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/#respond Mon, 12 Feb 2024 10:40:14 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4085 बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है.बिहार...

The post फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Hindustan News18.

]]>

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत पेश किया. इसमें एनडीए के पक्ष में 130 वोट पड़े. वहीं, विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. बहुमत का आंकड़ा 122 था. यही नहीं, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने का अविश्वास प्रस्ताव भी पारित हो गया. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े. वहीं, विपक्ष में 112 वोट पड़े. आरजेडी की तरफ से क्रॉस वोटिंग की गई. वहीं, बीजेपी और जेडीयू के कुछ विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए


फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में उन्होंने तीन-तीन बार शपथ ली है. हमने ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा है. मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ माना था, पता नहीं कि किन कारणों से उन्हें ‘महागठबंधन’ छोड़ना पड़ा.’


विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अवध बिहारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से हां और ना में आसान पर बैठे महेश्वर हजारी ने स्वीकृत करार दिया. विपक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया तब गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान विधानसभा के सभी गेट्स को बंद किया गया. विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी विपक्ष के आपत्ति के बाद बाहर चले गए और तब गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद को झटका लगा. पार्टी के कम से कम तीन विधायक सत्ता पक्ष की ओर बैठे।


स्पीकर के किलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले आरजेडी विधायक- चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के एनडीए के सदस्यों के बीच बैठ गए थे.अपनी पार्टी के तीन विधायकों को जेडीयू के पक्ष पर बैठने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी.’ अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने व्यवस्था के प्रश्न पर कोई फैसला नहीं दिया।

समीर मलिक सब एडिटर

The post फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/feed/ 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/ https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/#respond Wed, 31 Jan 2024 18:01:22 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3994 ज्ञात हो कि ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम...

The post झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। appeared first on Hindustan News18.

]]>

ज्ञात हो कि ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को चंपई सोरेन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।

सूत्रों के अनुसार अब तक के पूछताछ में ED के अधिकारी हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं है। हेमन्त सोरेन ने अब तक के पूछताछ में सिर्फ हा ना में जवाब दिया है। ED के अधिकारियों ने हेमन्त सोरेन से 40 से ज्यादा सवाल पूछे हैं। हेमन्त सोरेन कई सवालों को सुनने के बाद ED अधिकारियों पर झल्ला गए। इस बीच रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। सीएम हाउस के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

समीर मलिक सब एडिटर

The post झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/feed/ 0
पूर्व डीजीपी बी के रवि ने बिहार में कांग्रेस की विचारधारा कोअग्रसरित करने के लिए पार्टी के साथ एक नई यात्रा शुरू की https://www.hindustannews18.com/former-dgp-b-k-ravi-starts-a-new-journey-with-the-party-to-take-forward-the-ideology-of-congress-in-bihar/ https://www.hindustannews18.com/former-dgp-b-k-ravi-starts-a-new-journey-with-the-party-to-take-forward-the-ideology-of-congress-in-bihar/#respond Wed, 29 Nov 2023 13:03:18 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3685 — समाज की समेकित विकास तभी मुमकिन है जब सभी तत्वों कोसाथ लेकर चला जाए...

The post पूर्व डीजीपी बी के रवि ने बिहार में कांग्रेस की विचारधारा कोअग्रसरित करने के लिए पार्टी के साथ एक नई यात्रा शुरू की appeared first on Hindustan News18.

]]>

— समाज की समेकित विकास तभी मुमकिन है जब सभी तत्वों को
साथ लेकर चला जाए : बीके रवि

पटना : 29 नवंबर 2023। हाल ही में भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए तमिलनाडु कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं अवकाश प्राप्त पुलिस महानिदेशक बी के रवि ने बुधवार को पटना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बिहार में कांग्रेस की विचारधारा को अग्रसरित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किए। संवाददाताओं से बात करते हुए रवि ने बताया कि इंडिया एलायंस की तमाम विचारधारा जिनमें समाज के वंचित तबका, बेरोजगारी, विभिन्न प्रकार के पिछड़ेपन को दूर करने के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता की विचारधारा को आगे लाने का संपूर्ण प्रयास शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की समेकित विकास तभी मुमकिन है जब सभी तत्वों को साथ लेकर चला जाए, सभी पिछड़े एवं वंचितों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने हेतु समेकित प्रयास किया जाए। महिला सशक्तिकरण पर रवि ने खास जोर दिया। उन्होंने आगे बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में कई सरकारी नीतियों को जमीन पर उतारना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होती है। उन्होंने कहा कि बिहार से भारी संख्या में मानव संसाधन बाहर जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में मजदूरों, कामगारों का पलायन एवं अन्य शिल्पकारों का पलायन शामिल है। रवि ने यह भी कहा कि बिहार में पीछड़ रहे औद्योगिक विकास की गति तेज करने के साथ – साथ औद्योगिक इकाइयों की निर्वाध स्थापना करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।


विदित हो कि बिहार के मूल निवासी, रवि सहरसा जिले के रहने वाले हैं और रविदास समुदाय से हैं। पटना विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद, उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल करके अपनी शैक्षणिक यात्रा को आगे बढ़ाया। अपने शानदार करियर के दौरान, रवि ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें विशेष रूप से 1998 में संयुक्त राष्ट्र पदक और 1999 में विदेश सेवा पदक शामिल है। कांग्रेस पार्टी के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों को साझा करते हुए, समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए, उन्होंने 30 सितंबर को स्वेच्छा से अपने सम्मानित पद से सेवानिवृत्त होने का फैसला किया और कांग्रेस पार्टी के साथ एक नई यात्रा शुरू की। मजबूत कांग्रेस संबद्धता वाले परिवार से आने वाले, रवि के पिता, स्वर्गीय तुल मोहन राम, एक स्वतंत्रता सेनानी और 1962 से 1977 तक तीन बार लोकसभा सांसद रहे और 1957 से 1962 तक कांग्रेस पार्टी के विधायक भी रहे। रवि ने सरकार की नीतियों को जमीन पर उतारने में अपनी पूरी ताकत झोंकने के लिए तमिलनाडु पुलिस में अच्छी खासी नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने के बाद अपनी अपनी पूरी ताकत बिहार की दशा और दिशा को बदलने के लिए कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को विस्तारित करने के लिए अपने कर्म भूमि एवं जन्मभूमि बिहार को ही चुना।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post पूर्व डीजीपी बी के रवि ने बिहार में कांग्रेस की विचारधारा कोअग्रसरित करने के लिए पार्टी के साथ एक नई यात्रा शुरू की appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/former-dgp-b-k-ravi-starts-a-new-journey-with-the-party-to-take-forward-the-ideology-of-congress-in-bihar/feed/ 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की हुयी बैठक https://www.hindustannews18.com/under-the-leadership-of-chief-minister-nitish-kumar-a-meeting-of-9-parties-of-the-legislature-was-held-to-discuss-the-report-of-caste-based-census/ https://www.hindustannews18.com/under-the-leadership-of-chief-minister-nitish-kumar-a-meeting-of-9-parties-of-the-legislature-was-held-to-discuss-the-report-of-caste-based-census/#respond Tue, 03 Oct 2023 15:48:30 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3290 पटना, 03 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री सचिवालय...

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की हुयी बैठक appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना, 03 अक्टूबर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की बैठक हुयी।

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने बिहार जाति आधारित गणना 2022 की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान उन्होंने सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जाति आधारित गणना हेतु कर्मी का पदसोपान, जाति आधारित गणना के चरण, हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध, जैन आदि अन्य धर्म के लोगों की विवरणी, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, अनारक्षित की कोटिवार संक्षिप्त विवरणी जाति आधारित गणना प्रपत्र में उल्लेखित शैक्षणिक योग्यता, आवसीय स्थिति, धर्म, अस्थायी प्रवासीय स्थिति, वैवाहिक स्थिति, आयु, लिंग, जाति का नाम एवं कोड, परिवार के सदस्यों के नाम, परिवार के प्रधान के साथ संबंध, कृषि भूमि, मोटर यान, आवासीय भूमि कार्यकलाप, पति / पिता का नाम, सभी स्त्रोतों से मासिक आय सहित कुल 17 प्रश्नों की विवरणी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता हम विधायक दल श्री जीतन राम मांझी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री हरी सहनी, कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री शकील अहमद खान, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ए०आई०एम०आई०एम० के विधायक दल के नेता श्री अख्तरूल ईमान, भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम, सी०पी०आई० विधायक श्री सूर्यकांत पासवान, सी०पी०आई०एम०) विधायक श्री अजय कुमार, समेत 9 दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने कराये गये जाति आधारित गणना कराये की रिपोर्ट पर अपनी-अपनी राय एवं सुझाव दिये। सभी दलों के नेताओं ने जाति आधारित गणना कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना की। बैठक के पश्चात् सभी दलों के नेताओं ने मीडिया के सामने तस्वीर खिंचवाई और जाति आधारित गणना को लेकर खुशी व्यक्त की ।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से हम जाति आधारित गणना कराने के लिये प्रयासरत थे। हम चाहते थे कि 2021 की जनगणना जो हर दस वर्ष में होती है, जातीय आधार पर हो। 18 फरवरी 2019 को बिहार विधानसभा एवं बिहार विधान परिषद् द्वारा जनगणना जातीय आधार पर कराने हेतु केन्द्र से सिफारिश करने की संकल्प को सर्वसम्मति से पारित किया गया। 27 फरवरी 2020 को बिहार विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से केन्द्र सरकार से जनगणना 2021 जातीय आधार पर कराने के अनुरोध का प्रस्ताव पारित किया गया। 23 अगस्त 2021 को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ हमने प्रधानमंत्री से मिलकर जाति आधारित गणना कराने का अनुरोध किया था । केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी। फिर हमने निर्णय लिया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से जाति आधारित गणना करायेगी। 1 जून 2022 को विधानमंडल के सभी 9 दलों की बैठक बुलायी गयी जिसमें सभी दलों के नेताओं ने जाति आधारित गणना पर अपनी सहमति दी। 2 जून 2021 को मंत्रिपरिषद द्वारा इसे पारित किया गया। जाति आधारित गणना दो चरणों में कराया गया। प्रथम चरण 7 जनवरी से 21 जनवरी 2023 के दौरान सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इसके पश्चात् द्वितीय चरण का पूरा सर्वे 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक पूर्ण करना था लेकिन कई प्रकार की समस्यायें आयीं। अंततः सर्वेक्षण का कार्य 5 अगस्त 2023 को पूर्ण कर लिया गया। उसके बाद संपूर्ण आंकड़े संग्रहित किये गये। जाति आधारित गणना का काम पूर्ण होने के बाद बापू के जन्मदिन के शुभ अवसर 2 अक्टूबर को आंकड़ों को जारी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना के पीछे मेरी धारणा बहुत पहले से रही है। वर्ष 1990 में पूर्व राष्ट्रपति महामहिम ज्ञानी जैल सिंह जी ने मुझे जातीय आधारित जनगणना की आवश्यकता को समझाया था। मैं श्रद्धेय मधुलिमये जी और तत्कालीन वित मंत्री मधु दंडवते जी से मिला था। उसके उपरांत मैं तत्कालीन प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी से मिला था और इस पर चर्चा की थी परंतु उस समय जनगणना पहले ही शुरू हो चुकी थी। इस कारण उसमें कोई बदलाव नहीं हो सका।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति आधारित गणना की रिपोर्ट में सभी वर्गों की डिटेल जानकारी दी गयी है। पूरे तौर पर ठीक ढ़ंग से सर्वे किया गया है। हर जाति की जानकारी दी गयी है। हर परिवार की आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली गयी है। अब जाति आधारित गणना की रिपोर्ट आने के बाद सभी दलों की राय से हमलोग राज्य के हित में इस पर काम करेंगे। राज्य के सभी लोगों के उत्थान के लिये इस पर आगे विचार विमर्श कार्य किया जायेगा। हमलोगों का मकसद है लोगों को आगे बढ़ाने का, जो पीछे है, उपेक्षित है, उसकी उपेक्षा न हो । सब आगे बढ़ें। इन सब चीजों को ही ध्यान में रखकर काम किया जायेगा। हमलोगों का मकसद है सभी का विकास करना, उन्हें आगे बढ़ाना है। राज्य के हित में सबकी सहमति से कार्य करेंगे।

बैठक में कृषि मंत्री श्री कुमार सर्वजीत, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो० सुहैल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संख्या -cm-517 03/10/2023

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पर चर्चा के लिये विधानमंडल के 9 दलों की हुयी बैठक appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/under-the-leadership-of-chief-minister-nitish-kumar-a-meeting-of-9-parties-of-the-legislature-was-held-to-discuss-the-report-of-caste-based-census/feed/ 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-covered-the-tomb-of-hazrat-makhdoom-syed-shah-pir-muhammad-mujibullah-qadri-rahmatullah-alaih-and-prayed-for-peace-and-progress-in-the-state/ https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-covered-the-tomb-of-hazrat-makhdoom-syed-shah-pir-muhammad-mujibullah-qadri-rahmatullah-alaih-and-prayed-for-peace-and-progress-in-the-state/#respond Thu, 28 Sep 2023 15:06:02 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3252 संख्या -cm-507 पटना, 28 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह...

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी appeared first on Hindustan News18.

]]>

संख्या -cm-507

पटना, 28 सितम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ खानकाह मुजीबिया में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी।

इस अवसर पर खानकाह – ए – मुजीबिया के हाफिज मो० नइमुद्दीन मुजीबी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी ।

चादरपोशी से पहले मुख्यमंत्री ने खानकाह मुजीबिया के पीर सज्जादानशीं हजरत मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

खानकाह-ए-मुजीबिया के प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक

चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री श्री संजय कुमार झा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो0 इरशादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री अफजल अब्बास, फुलवारीशरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष मो0 आफताब आलम, खानकाह – ए – मुजीबिया के सचिव मो० मिनहाजुद्दीन कादरी मुजीबी, राजद के प्रदेश महासचिव मो० सलाउद्दीन मंसूरी, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

संख्या -cm-507

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-covered-the-tomb-of-hazrat-makhdoom-syed-shah-pir-muhammad-mujibullah-qadri-rahmatullah-alaih-and-prayed-for-peace-and-progress-in-the-state/feed/ 0
संसद में मचा बवाल, राहुल गांधी पर लगे Flying Kiss करने का बड़ा आरोप https://www.hindustannews18.com/uproar-in-parliament-rahul-gandhi-accused-of-flying-kiss/ https://www.hindustannews18.com/uproar-in-parliament-rahul-gandhi-accused-of-flying-kiss/#respond Wed, 09 Aug 2023 11:16:40 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=2852 कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से चर्चा में है। स्मृति ईरानी ने उन...

The post संसद में मचा बवाल, राहुल गांधी पर लगे Flying Kiss करने का बड़ा आरोप appeared first on Hindustan News18.

]]>

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से चर्चा में है। स्मृति ईरानी ने उन सदन में महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने का गंभीर आरोप लगाया है।

दरअसल लोकसभा में बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण के बाद एक नया विवाद पैदा हो गया है। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि – एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिन्हें आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये आज देश को पता चल गया कि यह उस खानदान के लक्षण है।

आपको बता दे कि अविश्वास प्रस्ताव के दूसरे दिन आज सबसे पहले राहुल गांधी ने अपनी भाषण की शुरुआत की। मणिपुर की घटना पर उन्होंने भारत माता की हत्या वाली बात कही जिसके बाद सत्ता पक्ष की ओर से काफी विरोध हुआ। फिर जैसे ही स्मृति ईरानी सदन में बोलने के लिए खड़ी हुई उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरा और फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

वहीं दूसरी और बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिरला से राहुल गांधी की शिकायत की है। गौरतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ 35 मिनट तक अपनी बात रखी।

The post संसद में मचा बवाल, राहुल गांधी पर लगे Flying Kiss करने का बड़ा आरोप appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/uproar-in-parliament-rahul-gandhi-accused-of-flying-kiss/feed/ 0
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,72 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-participated-in-the-program-chief-minister-in-public-court-heard-the-problems-of-72-people-gave-necessary-guidelines-to-the-officials/ https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-participated-in-the-program-chief-minister-in-public-court-heard-the-problems-of-72-people-gave-necessary-guidelines-to-the-officials/#respond Tue, 08 Aug 2023 01:52:51 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=2826 ‘ पटना, 07 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित...

The post जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,72 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना, 07 अगस्त 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 72 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

आज ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग, निर्वाचन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं संसदीय कार्य विभाग से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुयी ।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुपौल जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन को फर्जी कागज के आधार पर दूसरे व्यक्ति ने बेच दी है। वहीं सुपौल जिले से ही आयी एक अन्य महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन को कब्जा कर लिया गया है और दबंगों द्वारा मारपीट की जा रही है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भागलपुर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि जमाबंदी से मेरा नाम हटाकर किसी और का चढ़ा दिया गया है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग को करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं भागलपुर जिले से ही आए एक अन्य बुजुर्ग ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 22 डिसीमल जमीन का मेरे पक्ष में फैसला आने के बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है। इस संदर्भ में हमने संबंधित अधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

मधेपुरा जिले से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा अनियमितता किए जाने से मेरी निजी जमीन का कब्जा मुझे नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

सीतामढ़ी जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन मकान का निर्माण किया जा रहा है। वहीं सीतामढ़ी जिले से ही आए एक अन्य युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं की जा रही है। शिकायत किए जाने के बाद भी संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।


बेगूसराय जिले से आयी एक वृद्ध महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी जमीन को दबंगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है और जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

जहानाबाद जिले से आये एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरी निजी भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बाद भी मुझे मुआवजे की राशि अब तक नहीं मिल पायी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

कैमूर जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि दलितों की भूमि को दबंगों द्वारा कब्जा कर उस पर तालाब, पोखर का निर्माण कराया जा रहा है। इस संबंध में शिकायत किए जाने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

सीवान जिले से आए एक जे०पी० सेनानी ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि मैं 9 माह तक सीवान, छपरा और बक्सर जेल में जे०पी० आंदोलन के दौरान बंद था लेकिन अब तक जे०पी० सेनानी पेंशन नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ० रामानंद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्ठी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा उपस्थित थे।

संख्या -cm-413 07/08/2023

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,72 लोगों की सुनी समस्यायें, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-participated-in-the-program-chief-minister-in-public-court-heard-the-problems-of-72-people-gave-necessary-guidelines-to-the-officials/feed/ 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-flagged-off-34-fire-fighting-vehicles-for-the-fire-brigades-of-the-state-to-strengthen-the-bihar-fire-service/ https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-flagged-off-34-fire-fighting-vehicles-for-the-fire-brigades-of-the-state-to-strengthen-the-bihar-fire-service/#respond Fri, 21 Jul 2023 10:19:56 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=2756 पटना, 21 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के...

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना, 21 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन सेवा द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य लगातार किये जा रहे है। प्रभावी अग्निशमन कार्य को और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए आज 34 अग्निशमन वाहनों को रवाना किया गया।

ये अग्निशमन वाहन 5 हजार लीटर वाटर टैंक क्षमता के है। इन वाहनों में 72 प्रकार के उपकरण लगे हैं जिनका आवश्यकतानुसार अग्निशमन कर्मी अग्निकांड की स्थिति में उपयोग करेंगे। इन अग्निशमन वाहनों को बिहार अग्निशमन सेवा में सम्मिलित किये जाने से कार्य क्षमता में और वृद्धि होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवायें श्रीमती शोभा अहोतकर ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन किया।

कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री देवेश चन्द्र ठाकुर, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधि मंत्री श्री शमीम अहमद, श्रम संसाधन मंत्री श्री सुरेन्द्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सादा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्टी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सचिव, गृह श्री के0 सेंथिल कुमार, पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवायें श्रीमती शोभा अहोतकर, पुलिस महानिदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, विशेष सचिव, गृह श्रीमती के०एस० अनुपम, पटना के जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

संख्या -cm-399 21/07/2023

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार अग्निशमन सेवा के सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-flagged-off-34-fire-fighting-vehicles-for-the-fire-brigades-of-the-state-to-strengthen-the-bihar-fire-service/feed/ 0
मुख्यमंत्री ने राजकीय राजगीर मलमास मेला-2023 का किया उद्घाटन एवं सरस्वती कुंड से वैतरणी घाट तक के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-inaugurated-the-state-rajgir-malmas-fair-2023-and-inaugurated-the-restoration-work-from-saraswati-kund-to-vaitarani-ghat/ https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-inaugurated-the-state-rajgir-malmas-fair-2023-and-inaugurated-the-restoration-work-from-saraswati-kund-to-vaitarani-ghat/#respond Thu, 20 Jul 2023 03:00:50 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=2746 पटना 19 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के ब्रह्मकुंड परिसर...

The post मुख्यमंत्री ने राजकीय राजगीर मलमास मेला-2023 का किया उद्घाटन एवं सरस्वती कुंड से वैतरणी घाट तक के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना 19 जुलाई 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर के ब्रह्मकुंड परिसर में राजकीय राजगीर मलमास मेला-2023 का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय राजगीर मलमास (पुरुषोत्तम मास ) मेला के उद्घाटन समारोह के पूर्व सबसे पहले सप्तधारा ब्रह्मकुंड में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की । ब्रह्मकुंड के पास स्थित महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर ध्वज की परिक्रमा भी की।

इस अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में पंडा समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार उपाध्याय एवं सचिव श्री विकास उपाध्याय ने प्रतीक चिह्न, पाग एवं शॉल भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के प्रवक्ता श्री सुनील उपाध्याय ने फलाहारी बाबा परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़ा।

इस अवसर पर श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मलमास मेले के अवसर पर उपस्थित आप सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं। मलमास मेले की शुरुआत कल ही हो गई है लेकिन मैं कल बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मीटिंग के कारण यहां नहीं आ पाया था, आज मुझे यहां आने का मौका मिला है। आपके बीच उपस्थित होकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। हमने दो बार यहां आकर मलमास मेले की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। मलमास मेले को लेकर यहां काफी अच्छी व्यवस्था की गई है।

श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के सदस्यों ने अभी ब्रह्मकुंड से सूर्यकुंड तक सीधा फ्लाईओवर बनाने की मांग की है, हमने इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द काम शुरू करें, हम इसे आकर देखेंगे। हम 7-8 वर्ष की उम्र से ही राजगीर आते रहे हैं। वर्ष 2009 में राजगीर में सात दिनों तक रुककर राजगीर के विकास की योजना बनाई और उस पर कई कार्य किए गए हैं। घोड़ाकटोरा, नेचर सफारी और राजगीर जू सफारी का निर्माण कराया गया, जिससे काफी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। राजगीर जू सफारी में पाँच तरह के जानवर – बाघ, शेर, भालू, तेंदुआ एवं हिरण रखा गया है। राजगीर में आवागमन की सुविधा को भी बेहतर बनाया गया है ताकि जो लोग भी यहां आयें, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि ऐसी मान्यता है कि मलमास के दौरान यहां पर 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं, जिस कारण राजगीर नगरी को बहुत पवित्र माना जाता है और बड़ी संख्या में लोग उनसे आशीर्वाद प्राप्ति के लिए यहां आते हैं। मलमास मेले को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, पेयजल की सुविधा, आवागमन की सुविधा सहित सभी प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। राजगीर में सभी धर्म, संप्रदाय से जुड़े विशिष्ट स्थलों को विकसित किया गया है। हम बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म और सभी इलाकों के विकास के लिए लगातार काम करते रहे हैं। जितना भी संभव है हम लोगों के विकास के लिए काम करते रहेंगे। राजगीर में मलमास मेले के दौरान 70 से 80 लाख लोग आते रहे हैं।

उम्मीद है कि इस बार 1 करोड़ लोग आएंगे। मलमास मेले के दौरान प्रशासन के सभी अधिकारी और आयोजक व्यवस्थाओं की बेहतर ढंग से मॉनीटरिंग करते रहें ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राजगीर के साथ-साथ गया और बोधगया को भी विकसित किया गया है और राज्य के कई अन्य विशिष्ट स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने ही ‘बिहारशरीफ का नामकरण किया। पहले इसे ‘बिहार’ के नाम से जाना जाता था। हम सभी क्षेत्रों के उत्थान और लोगों के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बिहार गरीब राज्य है, फिर भी कई क्षेत्रों में बेहतर काम किया है, जिसकी सभी जगह प्रशंसा भी होती है और पुरस्कृत भी किया जाता है। मलमास मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आयोजक सारे कार्य बेहतर ढंग से करें। हम सभी धर्मों की इज्जत करते हैं। देश में प्रेम और भाईचारे का माहौल रहे, इसका ख्याल रखना है। आज कल मीडिया पर नियंत्रण कर लिया गया है। हमारी बातें कम छपती हैं, जबकि उनकी फिजूल की बातें भी छपती हैं। लोकसभा चुनाव के बाद जब उनसे मुक्ति मिलेगी तो सभी मीडियाकर्मी स्वतंत्र होकर अपनी बात लिख सकेंगे। राजगीर से मेरा पुराना संबंध है। राजगीर के विकास के लिए और जो कुछ भी संभव होगा हम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मलमास मेले के लिए जो व्यवस्था यहां की गई है, आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी अच्छा लगेगा | मलमास मेला में पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं और राजगीर की धरती को नमन करता हूं।

कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री ने सरस्वती नदी के सरस्वती कुंड से वैतरणी घाट तक के जीर्णोद्धार कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया और सरस्वती कुंड में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने जीविका दीदी की सस्ती रसोई का भी उद्घाटन किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री कौशल किशोर, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार उपाध्याय ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक श्री जितेंद्र कुमार, विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक श्री राकेश रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक, लॉ एंड ऑर्डर श्री संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश राठी, गया के जिलाधिकारी श्री त्यागराजन एस०एम०, नालंदा जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, नालंदा जिला के पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण, श्री राजगृह तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के सदस्यगण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि कल बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों द्वारा आयोजित बैठक काफी अच्छी हुई। वहां 26 पार्टियां बैठक में शामिल हुईं। इसके पहले यहां पटना में 16 पार्टियां बैठक में शामिल हुई थीं। कुछ पार्टी को शामिल करने की सलाह हमने भी दी थी। हमलोगों को मिल-जुलकर एकजुट होकर आगे बढ़ना है। कल की मीटिंग में काफी अच्छी बातचीत हुई है।

नाराजगी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब फालतू बात है। मेरा मन तो राजगीर आने का था इसलिए हम चले आए। वहां पर सभी लोगों से बात हो गई थी, कोई जरूरी नहीं है कि सभी लोग वहां पर बैठकर अपनी बात कहें। बेंगलुरु में सबकुछ सर्वसम्मति से और ठीक ढंग से हुआ है। हमने अपना सुझाव भी वहां पर दे दिया है। सबकुछ अच्छे से हो रहा है।

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखे जाने पर आपकी आपत्ति से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं, ऐसी कोई बात नहीं है। पता नहीं मोबाइल पर कौन सब क्या चलाता है।

संयोजक बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कोई च्वाइस नहीं है। हम सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के मुहिम में लगे हुए हैं। देशहित में काम होना चाहिए। मेरी कोई निजी पसंद नहीं है।

एन०डी०ए० के 38 दलों की मीटिंग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों का क्या कोई मतलब है, आप पहले इन दलों का नाम तो देख लीजिए। पहले कभी एन०डी०ए० की बैठक बुलाई गई थी ? वर्ष 1999 में श्रद्धेय अटल जी की सरकार में यह गठबंधन बना था। हमलोग सरकार में थे। उस समय बैठक होती थी लेकिन उसके बाद फिर कभी नहीं हुई। अभी हमलोगों का देखा-देखी उनलोगों ने भी बैठक की है। हमलोगों की बैठक में सभी जाने-पहचाने दल शामिल हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और हम नेता श्री जीतन राम मांझी को लेकर इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मीटिंग की बात विरोधी खेमे में जाकर कहते इसलिए हमने उनको गठबंधन से अलग होने के लिए कह दिया। हमलोग पूरी तरह से एकजुट । आज हम सुबह में ही राजगीर आना चाह रहे थे लेकिन देर से हेलीकॉप्टर आने की वजह से आने में देर हो गई।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट क्या होगा, पत्रकारों के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत अच्छा रिजल्ट होगा। आपलोग देख ही रहे हैं कि विरोधी खेमे की हालत कितनी खराब है। अभी उनलोगों का मीडिया पर कब्जा है इसलिए उनलोगों की ज्यादा खबरें छपती हैं। उनलोगों का ज्यादा प्रचार होता है।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post मुख्यमंत्री ने राजकीय राजगीर मलमास मेला-2023 का किया उद्घाटन एवं सरस्वती कुंड से वैतरणी घाट तक के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/the-chief-minister-inaugurated-the-state-rajgir-malmas-fair-2023-and-inaugurated-the-restoration-work-from-saraswati-kund-to-vaitarani-ghat/feed/ 0