Breaking News Archives - Hindustan News18 https://www.hindustannews18.com/category/breaking-news/ Mon, 18 Mar 2024 05:55:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.4.3 नालंदा के पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले की वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की निंदा, घायल पत्रकार के उचित इलाज तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग https://www.hindustannews18.com/web-journalist-association-of-india-condemned-the-fatal-attack-on-nalanda-journalist-deepak-vishwakarma-demanded-proper-treatment-of-the-injured-journalist-and-strict-action-against-the-culprits/ https://www.hindustannews18.com/web-journalist-association-of-india-condemned-the-fatal-attack-on-nalanda-journalist-deepak-vishwakarma-demanded-proper-treatment-of-the-injured-journalist-and-strict-action-against-the-culprits/#respond Mon, 18 Mar 2024 05:55:34 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4217 पटना। वेब पत्रकारों की राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र संस्था वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने...

The post नालंदा के पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले की वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की निंदा, घायल पत्रकार के उचित इलाज तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग appeared first on Hindustan News18.

]]>


पटना। वेब पत्रकारों की राष्ट्रीय स्तर पर एकमात्र संस्था वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नालंदा जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र में पत्रकार दीपक विश्वकर्मा की गोली मारी जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है.. WJAI ने बिहार के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मांग करते हुए कहा है की घायल पत्रकार को सरकारी खर्चे पर इलाज कराया जाए तथा दोषियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल तथा राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ ओझा, अमित रंजन ने घटना को चौथे स्तंभ पर हमला बताते हुए जारी बयान में कहा है कि बिहार में पत्रकारों के ऊपर आए दिन जिस प्रकार के जानलेवा हमले हो रहे हैं या प्रताड़ित करने के मामले सामने आ रहे हैं

ये बहुत चिंतनीय विषय है और इसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है…जिस प्रकार से दिनदहाड़े नालंदा में पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को बेखौफ़ अपराधियों ने गोली मारी है यह काफी गंभीर विषय है। संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण महासचिव अनूप नारायण सिंह, आलोक कुमार संगठन के शिष्टमंडल के साथ सोमवार को पटना में घायल पत्रकार के परिजनों से मुलाकात करेंगे तथा इस सन्दर्भ में संगठन की तरफ से राज्य के डीजीपी को एक आवेदन भी सौंपा जाएगा।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post नालंदा के पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर हुए जानलेवा हमले की वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की निंदा, घायल पत्रकार के उचित इलाज तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/web-journalist-association-of-india-condemned-the-fatal-attack-on-nalanda-journalist-deepak-vishwakarma-demanded-proper-treatment-of-the-injured-journalist-and-strict-action-against-the-culprits/feed/ 0
सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की जबरदस्त घटना ! जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण https://www.hindustannews18.com/tremendous-incident-of-transformer-blast-near-civil-court-patna-premises-inspection-of-the-incident-site-by-district-magistrate-shri-shirhat-kapil-ashok/ https://www.hindustannews18.com/tremendous-incident-of-transformer-blast-near-civil-court-patna-premises-inspection-of-the-incident-site-by-district-magistrate-shri-shirhat-kapil-ashok/#respond Wed, 13 Mar 2024 16:20:31 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4187 आज क़रीब दोपहर 1.30 बजे सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की घटना...

The post सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की जबरदस्त घटना ! जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण appeared first on Hindustan News18.

]]>

आज क़रीब दोपहर 1.30 बजे सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की घटना हुई थी। इसकी सूचना पाते ही जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर; अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, पटना एवं अंचलाधिकारी, पटना सदर को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारियों ने घटना स्थल पर तुरंत पहुँच कर आम जनता की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कार्य किया।

इस घटना में लगभग साठ-वर्षीय एक नोटरी एडवोकेट की मृत्यु हो गई तथा चार घायल हैं। घायलों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थिति का जायज़ा लिया गया। उन्होंने अपर जिला दंडाधिकारी, आपदा प्रबंधन, पटना को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित व्यक्तियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सभी सहायता उपलब्ध कराने का निदेश दिया है।

जिलाधिकारी के निदेश पर मृतक की आश्रिता पत्नी को चार लाख रुपया की सहायता राशि चेक के माध्यम से विद्युत कार्यपालक अभियंता, बांकीपुर अंचल द्वारा तत्काल उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन, पटना को सभी घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज कराने का निदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा घटना के कारणों पर एक तकनीकी प्रतिवेदन दिया जाएगा। इसके आलोक में आगे कार्रवाई की जाएगी।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post सिविल कोर्ट, पटना परिसर के नज़दीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट की जबरदस्त घटना ! जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/tremendous-incident-of-transformer-blast-near-civil-court-patna-premises-inspection-of-the-incident-site-by-district-magistrate-shri-shirhat-kapil-ashok/feed/ 0
मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन https://www.hindustannews18.com/famous-ghazal-maestro-pankaj-udhas-passes-away-after-prolonged-illness/ https://www.hindustannews18.com/famous-ghazal-maestro-pankaj-udhas-passes-away-after-prolonged-illness/#respond Mon, 26 Feb 2024 11:37:38 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4141 मशहूर गजल सम्राट गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अंतिम सांस ब्रिज...

The post मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>

मशहूर गजल सम्राट गायक पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने अंतिम सांस ब्रिज कैंडी अस्पताल में ली ।72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनकी बेटी नायाब उधास ने की है। नायाब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास की मौत की खबर दी है। नायाब द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, ‘बेहद दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पकंज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे।’


पंकज उधास के पीआर ने बताया कि गजल गायक ने सुबह तकरीबन 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। बता दें, सिंगर के यूं चले जाने से म्यूजिक जगत में मातम पसर गया है। फैंस भावुक हो गए हैं। वहीं सेलेब्स गायक को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


पंकज उधास के निधन से सेलेब्स दुखी हैं।सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन सदमे में हैं. उनके मुताबिक, पंकज का जाना म्यूजित जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया है. जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती. सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

The post मशहूर गजल सम्राट पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/famous-ghazal-maestro-pankaj-udhas-passes-away-after-prolonged-illness/feed/ 0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-expressed-deep-grief-over-the-horrific-road-accident-that-took-place-near-devkali-in-mohania-police-station-area-of-kaimur-district-and-expressed-deep-co/ https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-expressed-deep-grief-over-the-horrific-road-accident-that-took-place-near-devkali-in-mohania-police-station-area-of-kaimur-district-and-expressed-deep-co/#respond Sun, 25 Feb 2024 17:51:21 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4135 पटना,25 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के...

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना,25 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सासाराम की तरफ से वाराणसी की तरफ जा रहा है। स्कॉर्पियो जैसे ही देवकली गांव के समीप पहुंचा एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चला गया, जहां सामने से आ रही कंटेनर में टकरा गया। जिससे स्कॉर्पियो सवार सहित बाइक चालक मिलाकर कुल 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकलवाने और उनके पहचान करने में जुटी हुई थी. मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया सासाराम की तरफ से वाराणसी की ओर जा रही स्कार्पियो में कुल 8 लोग सवार थे. इसी दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर देवकली के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर को पार कर गई. दूसरे लेन में सामने से आई रही ट्रक और स्कार्पियो में आमने सामने की भिंड़त हो गई.

पुलिस के मुताबिक, इस भीषण टक्कर में स्कार्पियो में सवार 8 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई. स्कार्पियो ने जिस बाइक सवार को टक्कर मारी थी, उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. इसके बाद मौके पर पहुंची मोहनिया थाना की टीम और एनएचएआई की टीम ने स्कार्पियो के अंदर फंसे शव को बाहर निकाला. पुलिस और एनएचएआई की टीम इस हादसे में आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.

समीर मलिक सब एडिटर

The post मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया, दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/chief-minister-nitish-kumar-expressed-deep-grief-over-the-horrific-road-accident-that-took-place-near-devkali-in-mohania-police-station-area-of-kaimur-district-and-expressed-deep-co/feed/ 0
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन https://www.hindustannews18.com/actress-suhani-bhatnagar-who-was-a-child-artist-in-aamir-khans-film-dangal-dies-at-the-age-of-just-19/ https://www.hindustannews18.com/actress-suhani-bhatnagar-who-was-a-child-artist-in-aamir-khans-film-dangal-dies-at-the-age-of-just-19/#respond Sat, 17 Feb 2024 14:26:17 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4101 आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19...

The post आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से सुहानी का दिल्ली के AIIMS में इलाज चल रहा था। वो फरीदाबाद के सेक्टर 17 में रहती थीं!


कुछ दिन पहले ही उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए वो जो दवाइयां ले रही थीं, उसके रिएक्शन के चलते सुहानी की पूरी बॉडी में पानी भर गया था


सुहानी केवल 19 साल की थी और फिल्मी दुनिया में एक बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया करती थी. सुहानी को पढ़ने का बेहद शौक था और अपनी पढ़ाई को देखते हुए उन्होंने फिल्मी दुनिया से दुरी बना ली थी एक इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था की वो जब तक अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर लेती वो फ़िल्मी दुनिया से दूर रहेंगी .

समीर मलिक सब एडिटर

The post आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की उम्र में निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/actress-suhani-bhatnagar-who-was-a-child-artist-in-aamir-khans-film-dangal-dies-at-the-age-of-just-19/feed/ 0
फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/ https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/#respond Mon, 12 Feb 2024 10:40:14 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4085 बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है.बिहार...

The post फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Hindustan News18.

]]>

बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर दिया है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत पेश किया. इसमें एनडीए के पक्ष में 130 वोट पड़े. वहीं, विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. बहुमत का आंकड़ा 122 था. यही नहीं, स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाने का अविश्वास प्रस्ताव भी पारित हो गया. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट पड़े. वहीं, विपक्ष में 112 वोट पड़े. आरजेडी की तरफ से क्रॉस वोटिंग की गई. वहीं, बीजेपी और जेडीयू के कुछ विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए


फ्लोर टेस्ट पर चर्चा के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “सबसे पहले हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहते हैं कि लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. 9 बार तो शपथ ली ही लेकिन एक ही टर्म में उन्होंने तीन-तीन बार शपथ ली है. हमने ऐसा अद्भुत नजारा पहले कभी नहीं देखा है. मैंने नीतीश कुमार को हमेशा ‘दशरथ’ माना था, पता नहीं कि किन कारणों से उन्हें ‘महागठबंधन’ छोड़ना पड़ा.’


विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अवध बिहारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को ध्वनि मत से हां और ना में आसान पर बैठे महेश्वर हजारी ने स्वीकृत करार दिया. विपक्ष ने इसका जोरदार विरोध किया तब गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई. इस दौरान विधानसभा के सभी गेट्स को बंद किया गया. विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी विपक्ष के आपत्ति के बाद बाहर चले गए और तब गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पहले विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद को झटका लगा. पार्टी के कम से कम तीन विधायक सत्ता पक्ष की ओर बैठे।


स्पीकर के किलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले आरजेडी विधायक- चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव के एनडीए के सदस्यों के बीच बैठ गए थे.अपनी पार्टी के तीन विधायकों को जेडीयू के पक्ष पर बैठने पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी.’ अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने व्यवस्था के प्रश्न पर कोई फैसला नहीं दिया।

समीर मलिक सब एडिटर

The post फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार | लगातार 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/the-ruling-nda-alliance-has-proved-majority-in-the-floor-test-in-bihar-assembly-bihar-chief-minister-nitish-kumar-presented-a-vote-of-confidence-for-his-government-in-the-assembly-in-this-130-votes/feed/ 0
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई है। बताया जा रहा है कि 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। वहीं खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। https://www.hindustannews18.com/actress-poonam-pandey-who-added-glamor-and-boldness-to-the-bollywood-industry-passed-away-a-wave-of-mourning-in-the-film-industry/ https://www.hindustannews18.com/actress-poonam-pandey-who-added-glamor-and-boldness-to-the-bollywood-industry-passed-away-a-wave-of-mourning-in-the-film-industry/#respond Fri, 02 Feb 2024 10:46:40 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=4008 इस बाबत जानकारी देते हुए अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया कि विगत 1 फरवरी की...

The post बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई है। बताया जा रहा है कि 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। वहीं खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। appeared first on Hindustan News18.

]]>

इस बाबत जानकारी देते हुए अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया कि विगत 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पूनम पांडे की निधन की खबर मिलते ही पूरे इंडस्ट्री में अशोक की लहर दौड़ गई तो वहीं फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

बता दे की एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे वर्ष 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।पूनम पांडे की उम्र मात्र 32 साल थी और सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी।


उन्होंने तीन दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में क्रूज पार्टी में नजर आई थीं। इस दौरान वह एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर द‍िया है।

समीर मलिक सब एडिटर

The post बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई है। बताया जा रहा है कि 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। वहीं खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/actress-poonam-pandey-who-added-glamor-and-boldness-to-the-bollywood-industry-passed-away-a-wave-of-mourning-in-the-film-industry/feed/ 0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/ https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/#respond Wed, 31 Jan 2024 18:01:22 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3994 ज्ञात हो कि ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम...

The post झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। appeared first on Hindustan News18.

]]>

ज्ञात हो कि ईडी की टीम ने 7 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को चंपई सोरेन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है।

सूत्रों के अनुसार अब तक के पूछताछ में ED के अधिकारी हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं है। हेमन्त सोरेन ने अब तक के पूछताछ में सिर्फ हा ना में जवाब दिया है। ED के अधिकारियों ने हेमन्त सोरेन से 40 से ज्यादा सवाल पूछे हैं। हेमन्त सोरेन कई सवालों को सुनने के बाद ED अधिकारियों पर झल्ला गए। इस बीच रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। सीएम हाउस के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

समीर मलिक सब एडिटर

The post झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, वहीं अब चंपई सोरेन सीएम बनेंगे। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/jharkhand-chief-minister-hemant-soren-has-resigned-from-his-post-now-champai-soren-will-become-the-cm/feed/ 0
बिहार में आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी। शिवदीप लांडे तिरहुत के आईजी तो गरिमा मलिक को पटना की IG बनाया गया। देखें पूरी सूची। https://www.hindustannews18.com/ips-officers-got-new-responsibility-in-bihar-shivdeep-lande-was-made-ig-of-tirhut-and-garima-malik-was-made-ig-of-patna-see-full-list/ https://www.hindustannews18.com/ips-officers-got-new-responsibility-in-bihar-shivdeep-lande-was-made-ig-of-tirhut-and-garima-malik-was-made-ig-of-patna-see-full-list/#respond Wed, 03 Jan 2024 11:14:00 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3835 बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफऱ किया गया है। 10 IPS अधिकारियों...

The post बिहार में आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी। शिवदीप लांडे तिरहुत के आईजी तो गरिमा मलिक को पटना की IG बनाया गया। देखें पूरी सूची। appeared first on Hindustan News18.

]]>

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफऱ किया गया है। 10 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर गृहएच विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया

एडीजी सुरक्षा सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा बनाया गया है। पटना के आईजी राकेश राठी अब पुलिस मुख्यालय आईजी होंगे। जबकि पुलिस मुख्यालय आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी गरिमा मलिक को पटना क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक ADG सुनील कुमार को अब विशेष शाखा में पोस्टिंग दी गई है। वहीं IPS विनय कुमार को पटना में IG सिक्यूरिटी के तौर पर पोस्टिंग की गई है।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

The post बिहार में आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी। शिवदीप लांडे तिरहुत के आईजी तो गरिमा मलिक को पटना की IG बनाया गया। देखें पूरी सूची। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/ips-officers-got-new-responsibility-in-bihar-shivdeep-lande-was-made-ig-of-tirhut-and-garima-malik-was-made-ig-of-patna-see-full-list/feed/ 0
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी बालू घाट ठेकेदार देवराज हत्या कांड का खुलासा तकनीकी सहयोग से कैसे किया गिरफ्तार https://www.hindustannews18.com/big-success-for-patna-police-how-sand-ghat-contractor-devraj-murder-case-was-revealed-and-arrested-with-technical-support/ https://www.hindustannews18.com/big-success-for-patna-police-how-sand-ghat-contractor-devraj-murder-case-was-revealed-and-arrested-with-technical-support/#respond Wed, 20 Dec 2023 14:31:19 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=3729 बालू घाट एवं ठिकेदार देवराज का रेकी कर रानीतलाब थाना अन्तर्गत कनपा पुल के पास...

The post पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी बालू घाट ठेकेदार देवराज हत्या कांड का खुलासा तकनीकी सहयोग से कैसे किया गिरफ्तार appeared first on Hindustan News18.

]]>

बालू घाट एवं ठिकेदार देवराज का रेकी कर रानीतलाब थाना अन्तर्गत कनपा पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दिया गया। मृतक देवराज की पत्नी अनीता कुमारी पति स्व० देवराज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्रा०अभि० 01. अजय कुमार उर्फ सरपंच पिता बिहारी यादव एवं 05 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध रानीतलाब थाना कांड सं0-382/23 दि0-06.11.2023 धारा-302/34/120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत दर्ज किया गया। उक्त घटना में अग्रतर कार्रवाई करते हुए इस कांड के प्रा०अभि० अजय कुमार उर्फ सरपंच पिता बिहारी यादव को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य अज्ञात अपराधकर्मी कर्मी के विरूद्ध कांड में लगातार छापामारी एवं तकनिकी सहयोग से इस कांड के अप्रा०अभि० 1. अभिषेक कुमार उम्र 26 वर्ष पिता अनिल सिंह उर्फ अनिल शर्मा सा० लोदीपुर थाना चॉदी जिला भोजपुर को रूपसपुर थाना जिला पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अप्रा०अभि० अभिषेक कुमार अपने स्वकारोक्ति बयान में इस अपराध में अपनी संलिप्तता को स्वीकारा है एंव अन्य महत्वपूर्ण बाते इस कांड के संर्दभ में बताया है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अप्रा० अभि० 1. अभिषेक कुमार उम्र 26 वर्ष पिता अनिल सिंह उर्फ अनिल शर्मा सा० लोदीपुर थाना चॉदी जिला भोजपुर के पास के पास से तीन मोबाईल जप्त किया गया है।

अप्रा० अभि० 1. अभिषेक कुमार उम्र-26 वर्ष पिता अनिल सिंह उर्फ अनिल शर्मा सा० लोदीपुर थाना चॉदी जिला भोजपुर का अपराधिक इतिहास निम्न प्रकार है:-

  1. रानीतलाब थाना कांड सं0-37/18 दि0-14.02.2018 धारा-387/506/34 भा०द०वि०
  2. रानीतलाव थाना कांड सं0-38/18 दि0-15.02.2018 धारा-387/506/34 भा०द०वि०
  3. बिहटा थाना कांड सं0-308/18 दि0-27.03.2018 धारा-353/303/34 भा०द०वि० एवं 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट।
  4. सहार थाना कांड सं0-16/18 दि0-24.01.2018 धारा-392 भा०द०वि०
  5. चॉदी थाना कांड सं0-115/17 दि0-31.10.2017 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
  6. चॉदी थाना कांड सं0-23/18 दि0-14.03.2018 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
  7. चाँदी थाना कांड सं0-59/18 दि0-01.08.2023 धारा-385/387 भा०द०वि०
  8. चाँदी थाना कांड सं0-200/23 दि0-01.08.2023 धारा-384/385 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट
  9. चाँदी थाना कांड सं0-16/18
  10. अराह थाना कांड सं0-214/18, धारा-385/387 भा०द०वि०

11 उदवंत नगर थाना कांड सं0-290/17, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 12. उदवंत नगर थाना कांड सं0-314/17, धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

  1. नौबतपुर थाना कांड सं0-687/15,
  2. नौबतपुर थाना कांड सं0-235/18, धारा-302/34 भा०द०वि०
  3. नौबतपुर थाना कांड सं0-576/15, धारा-302/34 भा०द०वि०
  4. बिहटा थाना कांड सं0-988/17, धारा-386 भा०द०वि०

रानीतलाब थाना कांड सं0-382/23 दि0-06.11.2023 में हत्या से संबंधित घटित घटना के संबंध में।

कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार

The post पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी बालू घाट ठेकेदार देवराज हत्या कांड का खुलासा तकनीकी सहयोग से कैसे किया गिरफ्तार appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/big-success-for-patna-police-how-sand-ghat-contractor-devraj-murder-case-was-revealed-and-arrested-with-technical-support/feed/ 0