बिहार में आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी। शिवदीप लांडे तिरहुत के आईजी तो गरिमा मलिक को पटना की IG बनाया गया। देखें पूरी सूची।
1 min read
बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफऱ किया गया है। 10 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसे लेकर गृहएच विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया
एडीजी सुरक्षा सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा बनाया गया है। पटना के आईजी राकेश राठी अब पुलिस मुख्यालय आईजी होंगे। जबकि पुलिस मुख्यालय आईजी विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) के पद पर पदस्थापित किया गया है। कोसी क्षेत्र के डीआईजी शिवदीप लांडे को तिरहुत क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अपराध अनुसंधान विभाग में डीआईजी गरिमा मलिक को पटना क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।


गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक ADG सुनील कुमार को अब विशेष शाखा में पोस्टिंग दी गई है। वहीं IPS विनय कुमार को पटना में IG सिक्यूरिटी के तौर पर पोस्टिंग की गई है।
अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ
