जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड ब्लास्ट में कैप्टन आनंद के शहीद होने पर मुख्यमंत्री मर्माहत, जताई गहरी शोक संवेदना
1 min read![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/07/Screenshot_2022-07-18-19-25-49-1.png)
संख्या – cm – 295 18/07/2022
पटना, 18 जुलाई 2022 :- जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में ग्रेनेड ब्लास्ट में खगड़िया जिले के परबत्ता थानान्तर्गत नया गाँव निवासी कैप्टन आनंद के शहीद होने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य
धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद कैप्टन आनंद का अंतिम संस्कार राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ किया जायेगा ।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220717-WA0000-1024x1022.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20190302-WA0040-1024x385.jpg)