July 27, 2024
Vidya Junction Classes-Best Coaching Institute in Patna City

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास आयुक्त ने ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ पुस्तक भेंट की

1 min read

संख्या -cm-459

18/10/2022

पटना, 18 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह ने बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस (अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण) भेंट की। बिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह हैं, जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है। यह पुस्तक 400 पृष्ठों का है, जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं।

‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ (Archaeological Atlas of Bihar) राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है, को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है। बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न काल खण्डों में बनती – बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है।

इस पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों / स्मारकों के विवरणों को आधुनिक पशासनिक प्रमण्डलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है। इसके साथ ही पुरास्थलों / स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed