February 11, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

श्रीनगर से टोक्यो तक इंटरनेशनल योग डे की गूंज,बिहार की राजधानी भी पीछे नहीं रहा

भारत समेत विश्व के कई देश आज हर साल की तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। आज पीएम मोदी ने भी श्रीनगर में योग किया।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में योग करने वालों की तादात बढ़ रही है. विश्व के कई देशों में योग दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है. सऊदी में तो योग एजुकेशन सिस्टम में ही शामिल है।

वही आज पटना में केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क आयुक्तालय के द्वारा एक योग शिविर का आयोजन किया गया था। यह योग शिविर शास्त्री नगर स्थित सत्यानंद योग केंद्र में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क मुख्यालय पटना के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

श्री मनोज कुमार सारंगी आयुक्त एवं श्री आशीष कुमार अप्रयुक्त केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर तथा केंद्रीय उत्पाद शुल्क मुख्यालय पटना 2 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उक्त आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *