सारंग आर्ट एंड म्यूजिक में एक ही छत के नीचे कला की अलग-अलग विधाओं की विधिवत शिक्षा प्रशिक्षित एवं कुशल शिक्षकों के द्वारा दी जाती है
1 min readसारंग आर्ट एंड म्यूजिक में एक ही छत के नीचे कला की अलग-अलग विधाओं की विधिवत शिक्षा प्रशिक्षित एवं कुशल शिक्षकों के द्वारा दी जाती है। जो 2018 से गया में संचालित है।
यह संस्था प्राचीन कला केंद्र, से मान्यता प्राप्त है। जिसका मुख्यालय पंजाब के चंडीगढ़ मोहाली में है। प्राचीन कला केंद्र भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रचार- प्रसार और संरक्षण के लिए समर्पित है, जो शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य और ललित कला के लिए डिप्लोमा प्रदान करवाती है।
प्राचीन कला केंद्र के द्वारा प्रतिवर्ष लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों में होता है। सारंग आर्ट एंड म्यूजिक में 04 -01- 2025 एवं 05- 01 -2025 को लिखित परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। संभवत प्रैक्टिकल की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित होगी।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ