January 18, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कोशी आलोक प्रोडक्शन के सौजन्य से विद्यापति भवन,पटना में भव्यता से मनाया गया


अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कोशी आलोक प्रोडक्शन के सौजन्य से विद्यापति भवन,वेली रोड़,पटना में 6 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। आयोजन समिति के सुनील सुमन ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार के जिलों की हर क्षेत्र के उत्कृष्ट महिलाओं को कोशी आलोक प्रोडक्शन के द्वारा नारी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही बिहार की महिलाओं को लेकर मिस एण्ड मिसेज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार
पाने वाली प्रतिभागी को ₹51000 से पुरस्कृत किया जाएगा।


नारी सम्मान पाने वाली बिहार की उत्कृष्ट महिलाओं में कला,साहित्य,खेलकूद,समाज सेवा,चिकित्सीय सेवा,व्यावसाय,शिक्षा,उद्योग से हर जिले के उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में माननीय पुर्व मंत्री लेशी सिंह,मा.सीता साहू,मेयर पटना एवं अन्य गणमान्य विभूति शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाऐंगे।


इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण फिल्म अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी रहेंगी। मिस एण्ड मिसेज की ग्रूमिंग के लिए दिल्ली से रूह शर्मा महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही हैं। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं केन्द्रीय संगीत नाट्य अकादमी से सम्मानित मिथिलेश राय,संरक्षक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के लब्ध प्रतिष्ठित संजय उपाध्याय ,दीपक राज,रवि जी,चन्दन झा, दीपिका कर्मकार शामिल रहे।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed