July 27, 2024
Vidya Junction Classes-Best Coaching Institute in Patna City

अरूणाचल प्रदेश में सोने के दौरान चट्टान गिरने की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया

1 min read

संख्या -cm-326

04/08/2022

मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये देने की घोषणा की।

पटना, 04 अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अरूणाचल प्रदेश के करदाबी के पालन में सोने के दौरान चट्टान गिरने की घटना में बिहार के रहनेवाले 03 मजदूरों की हुई मौत पर मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत मजदूरों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है

मुख्यमंत्री ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बिहार के रहनेवाले इस दुर्घटना में घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल मजदूरों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

अकबरईअरूणाचल प्रदेश में सोने के दौरान चट्टान गिरने की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत, शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं दुख व्यक्त किया!!

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed