पटना में शोरूम में लगी भीषण आगराजधानी पटना के हीरो शोरूम में भीषण आग, एक की मौत, धू-धू कर जली दर्जनों गाड़ियां पटना में शोरूम में लगी भीषण आग
1 min read
राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुरुवार की अहले सुबह एक हीरो बाइक के शोरूम में अचानक से आग लग जाने से तकरीबन सैकड़ों गाड़ियां जलकर राख हो गई। वहीं इस हादसे में एक गार्ड की जलकर मौत हो गई।

पूरा मामला खुसरूपुर स्थित नौसा रोड की है। जहां मां काली ऑटोमोबाइल एजेंसी में सुबह भीषण लग गई। जिसमें लगभग दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान एक गार्ड भी बुरी तरह से जल गया जिसे आनन-फानन से अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक गार्ड की पहचान रौशन कुमार के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।

