क्रिसमस के शुभ अवसर पर आनंद जन विकास फाउंडेशन की ओर से स्लम बस्ती के गरीब और असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया
1 min read
आज रविवार को क्रिसमस के मौके अशोक नगर, रोड नंबर 14/B, कंकड़बाग़ मे आनंद जन विकास फाउंडेशन की ओर से स्लम बस्ती के गरीब और असहाय बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।


इसके साथ ही संगठन के सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई। इस मौके पर अतिथि श्रीमती शमा ईमाम, श्रीमती सुनीता गुप्ता( Mental rehabilitation) सुश्री पुष्पा कुमारी,किरण सिंह,सोनी कुमारी, शोभा सिंह, विनीता सिंह,संजय कुमार, राजीव कुमार, अंकित कुमार, राजवर्धन, हर्षवर्धन,लक्ष्मी, और आयुष्मान सभी लोगों की भागीधरी रही। साथ ही संगठन के सचिव आशा कुमारी और नीलम सिंह अध्यक्ष ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।


आपको बता दें कि आनंद जन विकास फाउंडेशन विगत 5 वर्षों से जरूरतमंद लोगों को मदद करती आ रही है। संगठन के प्रयत्नशील महिला विंग्स के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्ट एवं क्राफ्ट आदि के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है।
अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ



