बिहार में ऑपरेशन क्लीन शुरू राजधानी पटना में दो अपराधियों का एनकाउंटर SI को भी मुठभेड़ में गोली लगी
राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर हो गए हैं। वहीं एसआई विवेक को मुठभेड़ में गोली लगी है। एसआई विवेक को गंभीर हालत में पटना एम्स में रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार वांटेड डकैतों से साथ पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम की मुठभेड़ हुई है। घटना दानापुर की है। दानापुर के फुलवारी शरीफ में पुलिस ने साझा कार्रवाई की है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची थी। घटना को दो अपराधियों के ढेर होने की तो एसआई को गोली लगने की खबर सामने आई है।

बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन की मुहिम जारी है। पूर्णिया एनकाउंटर के बाद अब पटना में एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दो डकैत को मार गिराया गया है। जबकि एक दरोगा को भी गोली लगी हैँ
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है।
कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार
