February 11, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

पटना के नौबतपुर ट्रैक्टर लूटपाट का सफल उदभेदन पांच कुख्यात अपराधी को पुलिस में धर दबोचा

1 min read

दिनांक-14/15.01.2025 की रात्रि ग्राम टड़वों में शिवम ईट भटठा पर अज्ञात अपराधकर्मियो द्वारा शिवम ईट भटठा के कर्मी को बंधक बनाकर भटठा पर रखे ट्रैक्टर, ट्रैलर, मोटर व अन्य समान डकैती करने की घटना को अंजाम दिया गया जिसके आलोक में नौबतपुर थाना कांड सं0-39/25, दिनांक-15.01.25, धारा-310 (2) भा०न्या०सं० के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। कांड के उदभेदन हेतु वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2. फुलवारीशरीफ, पटना के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

उपरोक्त छापामारी दल द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर कांड का सफल उदभेदन किया गया तथा कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त 01. नागेन्द्र कुमार उर्फ रवि पे० कामेश्वर ठाकुर साकिन सुपहुली थाना मसौढ़ी जिला पटना को पकड़ा गया। अप्रा० अभि० नागेन्द्र कुमार उर्फ रवि के स्वीकारोक्ति बयान पर अप्रा० अभि० 02. धमेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष पे० श्री सुनील यादव साकिन टड़वों थाना नौबतपुर जिला पटना को पकड़ा गया। अप्रा० अभि० धमेन्द्र कुमार के स्वीकारोक्ति बयान पर 03. अप्रा० अभि० जय किशोर कुमार उम्र 29 वर्ष पे० रामपुकार प्रसाद यादव साकिन पटरहट थाना धनरूआ जिला पटना को पकड़ा गया। अप्रा० अभि० जय किशोर कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 04. अप्रा० अभि० संजय कुमार सिंह उम्र 49 वर्ष पे० स्व० सूर्यदेव सिंह साकिन अप्रैरेल खुर्द थाना बलिगांव जिला वैशाली को पकड़ा गया तथा डकैती की गई ट्रैक्टर का ट्रैलर रजिनं०-BR01GL-7661 को इनके घर के दरवाजे पर से बरामद किया गया।

अप्रा० अभि० संजय कुमार सिंह के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 05. अप्रा० अभि० विपीन कुमार पे० रामानंद राय साकिन धर्मपुरा थाना बोचहा जिला मुजफफ्रपुर को पकड़ा गया तथा अप्रा० अभि० विपीन कुमार के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर कांड में डकैती की गई ट्रैक्टर मेसी कंपनी का रजिनं0-BR01GL-7028 को दरभंगा जिलान्तर्गत थाना मनीगाछी पुताई गांव से बरामद किया गया। कांड में बरामदगीः-

  1. घटना में डकैती की गई ट्रैक्टर मेसी कंपनी का रजिनं0-BR01GL-7028 जिसका चेचिस नंबर- MEA665A5FN2431020 तथा ट्रैक्टर का इंजन नंबर-

S3371B76242 तथा ट्रैलर रजिनं०-BR01GL-7661

  1. घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो रजि०नं०-BR3F-1628
  2. घटना में प्रयोग किये गये पाँच मोबाईल

कांड में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम तथा अपराधिक इतिहास :-

  1. नागेन्द्र कुमार उर्फ रवि कुमार पे० कामेश्वर ठाकुर साकिन सुपहुली थाना मसौढ़ी जिला पटना।

अपराधिक इतिहास मसोढ़ी थाना कांड सं0-268/24, दिनांक-04.04. 24, धारा-414/420 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।

  1. धमेन्द्र कुमार उम्र 26 वर्ष पे० श्री सुनील यादव साकिन टड़वों थाना नौबतपुर जिला पटना।
  2. जय किशोर कुमार उर्फ बड़े उम्र 29 वर्ष पे० रामपुकार प्रसाद यादव साकिन पटरहट थाना धनरूआ जिला पटना।
  3. संजय कुमार सिंह उम्र 49 वर्ष पे० स्व० सूर्यदेव सिंह साकिन अप्रैरेल-खुर्द थाना बलिगांव जिला वैशाली।
  4. विपीन कुमार पे० रामानंद राय साकिन धर्मपुरा थाना बोचहा जिला मुजफफ्रपुर।

छापामारी दल के सदस्यः-

साथ नौबतपुर थाना के स-शस्त्र बल

पु०नि० सह थानाध्यक्ष, नौबतपुर रजनीश कुमार केशरी

पु०अ०नि० सागर कुमार

पु०अ०नि० सपना कुमारी

पु०अ०नि० जयकिशोर तिवारी

परि० पु०अ०नि० मंजीत कुमार

परि० पु०अ०नि० गोविन्द कुमार गुप्ता

स०अ०नि० अजय कुमार सिंह

तकनीकी शाखा, पटना

कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *