FLIPCART ऑफिस से मोबाईल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस चोरी के मामले में 35 मोबाइल के साथ चार अपराधकर्मियों को पुलिस ने धर दबोचा
1 min read
- IIT अमहारा थाना अन्तर्गत FLIPCART ऑफिस से कुल-231 मोबाईल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस चोरी होने के संबंध में बिहटा थाना कांड सं0-339/24, दि०-04.04.24, अंकित किया गया था, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-2 के नेतृत्व में टीम का गठन कर कांड के तकनिकी अनुसंधान के कम में कुल-04 अपराधकर्मियो को चोरी किये गये 35 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के संबंध मे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


कुल बरामद मोबाईल-35
गिरफ्तारी-04
- अशोक कुमार उम्र 30 वर्ष पिता जगदीश सा० सा०-चमण्डी थाना हिलसा, जिला नालंदा वर्तमान पता-B.H कॉलोनी, कुम्हरार पटना।
- राजेश कुमार गुप्ता उम्र करीब 45 वर्ष पिता स्व० शीतल सा०, सा० पायेनियर Co-Operative colony सिपारा, थाना बेउर जिला पटना
- बीकु कुमार उम्र 28 वर्ष पिता महेन्द्र साव सा० सदासिन थाना टिकारी जिला गया, वर्तमान पता-कुथरौल, थाना परसा बाजार जिला पटना
- अभय कुमार पिता पवन प्रसाद सा० उर्दू मोहल्ला वार्ड नं0-10, थाना शेरघाटी जिला गया

छापामारी दल में शामिल सदस्य
- पु०अ०नि० विवेक कुमार, थानाध्यक्ष IIT अमहारा थाना।
- परि०पु०अ०नि० अमित कुमार, IIT अमहारा थाना।
- स०अ०नि० चुनचुन कुमार, IIT अमहारा थाना।
- IIT अमहारा थाना रिजर्व गार्ड के सिपाही
- तकनिकी शाखा कर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिमी, कार्यालय पटना।
कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार
पश्चिमी का कार्यालय, पटना।