बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के आवास पर स्पेशल यूनिट विजिलेंस मार रही है छापा।नोटों की गड्डी इतनी मिली की सारे लोग रह गए हैरान
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0016-1024x460.jpg)
गुरुवार को अहले सुबह पटना से बांका पहुंची स्पेशल यूनिट विजिलेंस की टीम ने शास्त्री चौक के समीप बिजली विभाग के सरकारी आवास क्वार्टर में एसबीपीडीसीएल के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के घर छापेमारी कर रही है।संजीव गुप्ता पुर्णिया जिले के रहने वाले हैं।सूत्रों के मुताबिक इनके पैतृक निवास पूर्णिया और भागलपुर के अलीगंज में भी एकसाथ अलग अलग टीम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कार्यपालक अभियंता के पटना स्थित आवास पर भी 1 करोड़ से अधिक जब्त होने की चर्चा है।फिलहाल जांच टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0007-1024x768.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0013-768x1024.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0009-1024x768.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0011-1024x460.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0012-1024x460.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0003-1024x460.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230921-WA0014-1024x461.jpg)
भ्रष्टाचार पर सरकार की नीति बहुत ही सख्त है और इस पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई किया जा रहा है । इस क्रम में गुरुवार को एसवीयू की टीम ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के बांका, पटना, पूर्णिया और भागलपुर ज़िले में एक साथ रेड कर हड़कंप मचा दिया है । भ्रष्टाचार के आरोपी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिक जांच में 1 करोड़ 3 लाख रूपये आय से अधिक सम्पत्ति मिलने की संभावना हैं!इस जबरदस्त छापेमारी की बाद बिजली विभाग के साथ साथ पुरे जिले मे हड़कम्प मच गया हैं
अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ