July 27, 2024
Vidya Junction Classes-Best Coaching Institute in Patna City

पटना मे अक्षत सेवा सदन के प्रांगण मे सावन उत्सव की धूम!! सावन उत्सव महिलाओ के लिए महत्वपूर्ण उत्सव हैँ!!डॉक्टर मनीषा सिंह

1 min read

अक्षत सेवा सदन के प्रांगण में दिनांक 07-08-22 को सावन उत्सव मनाया गया जिसमें अक्षत परिवार के सभी सदस्यों, एमं उनके परिवार और मरीज के अभिभावकों ने हर्ष उत्साह के साथ भाग लिया!

महिलाओं और ल़डकियों ने नृत्य प्रस्तुति कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया । सावन उत्सव में लिबासों पर छाई हरियाली, आया सावन झूम के जैसे गीतों में हरे वस्त्र के परिधान में सुसज्जित महिलाएं और ल़डकियों प्रसन्न मुद्रा में एक दूसरे को बधाई दे रही थीं।

सावन के महीने में हरे रंग का भी बहुत महत्व होता है। सावन में महिलाए हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं!!


श्रावण मास में शिव-पार्वती का पूजन बहुत फलदायी होता है। इसलिए सावन मास का बहुत मह‍त्व है। भगवान से प्रार्थना करने के लिए सावन या श्रावण महीने को चिह्नित करते हैं, जो हमेशा अपने अनुयायियों- भक्तों की सभी खतरों से रक्षा करते हैं और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और भाग्य का आशीर्वाद देते हैं!

इस दौरान महिलाएं और ल़डकियों ने रैंप वॉक किया। जिसमें सावन क्वीन नेहा कुमारी और सावन किंग नरेश कुमार सिंह का चयन किया गया। जज के रूप में मिस्टर शशांक, मिस्टर विकास, मिस्टर सतेंद्र शेट्टी सम्मिलित थे।

इस उत्सव को मनाने का यह उद्देश्य था कि रात दिन एक करने वाले सभी हॉस्पिटल स्टाफ अपनी व्यस्त दिनचर्या को भूलकर खुशियों के कुछ पल को मिलकर साथ मनाया जाए इसके लिए सभी स्टाफ सदस्य ने डॉक्टर अमूल्य सर को इस अवसर को प्रदान करने के लिए बहुत धन्यवाद दिया ।

आजकल के भागम भाग की जिंदगी में सभी लोगों में नकारात्मक विचार भर गए है। गीत संगीत का उद्देशय जीवन में आशावादी विचारों को लाना है. अस्पताल के कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्यो के लिए धन्यावाद देना है। वो खुश रहेंगे तो मरीज खुश रहेंगे। स्टाफ और अच्छे से कार्य करेंगे ।


डॉ मनीषा सिंह जी ने कहा कि सावन उत्सव महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण उत्सव है। जीवन को सुंदर बनाने को प्रेरित करतl है. कष्ट सभी के जिंदगी में है पर जिंदगी को ख़ुशहाल बनाना जरूरी है!


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदस्यों में संजू, साधना, सीमा, ममता, गुड़िया, शोभा, नेहा, तमन्ना, आशा, नूतन, वहीदा, सुधा, सुमन, काजल, प्रिंती और सोनी डॉक्टर टीपी, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर मिस्टर नरेश, अश्विनी, मुकुल, मुन्ना बबलू, संजीव, अरुण, मनीष, हरेस, ऋतिक, सनी, सरोज, इत्यादि ने भाग लिया ।
सावन Queen – नेहा
First Runner – ममता
सावन king – नरेश

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed