January 20, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

पूर्णिया सीमेन स्टेशन को “ए ग्रेड” मिलने पर बिहार को मिला सम्मान

1 min read

केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज के माननीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की अध्यक्षता में पशुपालन एवं डेयरी में प्रभावी कार्यान्वयन हेतु केन्द्र, राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेषों के बीच संवाद हेतु ओडिशा के भुवनेश्वर में लोक सेवा भवन के कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘मानसून बैठक’ का शुभारंभ दिनांक 13 सितंबर, 2024 को किया गया |

कार्यक्रम में पूर्णिया सीमेन स्टेशन को भारत सरकार द्वारा ‘‘ए ग्रेड सीमेन स्टेशन’’ के रूप में वर्गीकृत किये जाने पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की प्रधान सचिव, डॉ0 एन0 विजयलक्ष्मी को सम्मान स्वरूप प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह माननीय मंत्री राजीव रंजन सिंह एवं ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया गया | इस अवसर पर पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की माननीया मंत्री, श्रीमती रेणु देवी भी उपस्थित थीं |


पूर्णिया सीमेन स्टेशन राज्य का पहला आधुनिक सीमेन उत्पादन केन्द्र है जिसमें अत्यधिक आधुनिक सांढ़ शेड, सीमेन प्रसंस्करण प्रयोगशाला, गुणवत्ता नियंत्रण विभाग और चारा उत्पादन इकाईयाँ हैं | राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एन.डी.डी.बी.) की सहायता से पूर्णिया में सीमेन स्टेशन की स्थापना की गई थी और इसे रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया था | वर्तमान में इसका संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है | अब यह ‘ए श्रेणी’ का सीमेन स्टेशन है |
‘मानसून बैठक’ का उद्देश्य केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेषों की अपेक्षाओं को सामने लाना है जिससे जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए एक अभिसरण रूपरेखा तैयार किया जा सके | योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर परिणामों और सुधारों पर चर्चा की जा सके | राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पशुपालन मंत्री संबंधित अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया |

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed