January 13, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

बिहटा थाना को मिली बड़ी सफलता 03 रायफल एवं 102 कारतुस बरामद

1 min read

  • दिनांक 23.10.2024 को करीब 22:10 बजे में सूचना प्राप्त हुआ कि बिहटा थानान्तर्गत ग्राम अमनाबाद को ओर से एक बालोरो वाहन पर अवैध हथियार एवं गोली की खेप आ रही है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बलों के द्वारा मोदही गाँव के पास एक बोलोरो गाडी को रोककर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी के कम में उक्त वाहन के पीछे वाले सीट के पास मैट के नीचे छिपाकर रखा हुआ तीन (03) नियमित रायफल तथा 12 बोर एवं 315 सहित कुल 102 कारतूस बरामद किया गया। वाहन चालक श्रवण चौधरी उर्फ गोरख चौधरी, पे०-स्व० चद्रिका चौधरी, ग्राम रउआ मोहल्ला, थाना-नगर (आरा), जिला-भोजपुर को बरामद हथियार एवं कारतुस सहित अन्य समाग्री को विधिवत जप्ती सूची के अनुसार जप्त करते हुए गिरफ्‌तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

जप्त सामानो की सूची :-

नियमित रायफल-03. भिन्न-भिन्न बोर का कुल 102 कारतुस, वीवो कम्पनी का मोबाईल-01 पीस, 01 बोलेरो वाहन।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम / पता :- श्रवण चौधरी उर्फ गोरख चौधरी, पे०-स्व० चद्रिका चौधरी, ग्राम रउआ मोहल्ला, थाना-नगर (आरा), जिला-भोजपुर

छापामारी दल में शामील पुलिस पदाधिकारी / सशस्त्र बल :-

  1. श्री पंकज कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-2
  2. पु०नि० राजकुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष बिहटा थाना।
  3. पु०अ०नि० मुनेश कुमार भारती, बिहटा थाना।
  4. स०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार, बिहटा थाना।
  5. सिपाही/ 1649 अनिल कुमार, बिहटा थाना।
  6. सिपाही/2421 रंजीत कुमार, बिहटा थाना।
  7. सिपाही/8206 रंजन कुमार, बिहटा थाना।
  8. सिपाही/7567 प्रह्लाद कुमार, बिहटा थाना।

कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed