The post प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह ने इफ्तार पार्टी की भव्य आयोजन पटना के अक्षत सेव सदन मे किया appeared first on Hindustan News18.
]]>रमजान माह, इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने का नाम है और इस महीने मुसलमान दुनिया भर में रोज़ा रखते हैं। इस माह का महत्व इस्लामी धर्मग्रंथ, कुरान की नुमाइश है जिसमें इसे अल्लाह की वही सालाना प्रकर्ष घोषित की गई है। रमजान का महीना इस्लामी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण समय है जब उन्हें तपस्या, साधना, सच्चाई और सहानुभूति की भावना में डूबने का मौका मिलता है।

इस महीने के दौरान, मुसलमान रोजा रखकर उनके ध्यान को अपने आत्मा की ऊर्जा के लिए संरक्षित रखते हैं। रोजा रखने के बाद, इफ्तार का समय आता है, जो रोज़ा खोलने का अवसर होता है। इफ्तार का महत्व यह है कि यह एक समाजिक और आध्यात्मिक उत्सव है जो समृद्धि, समरसता, और साझेदारी की भावना को बढ़ावा देता है।


इफ्तार का समय आते ही, लोग अपने रोजे को तोड़ते हैं और एक खास तरह के भोजन के साथ इस्तेमाल करते हैं, जिसे ‘इफ्तार’ कहा जाता है। इस वक्त लोग दोस्तों और परिवार के साथ भोजन करते हैं, जो सामूहिक एकता और प्यार की भावना को मजबूत करता है।



इस अवसर पर, धार्मिक आत्मा के अतिरिक्त, इफ्तार का महत्व भोजन, प्यार, और उम्मीद की भावना को भी दर्शाता है। इस अवसर पर, लोग दान-दाना, धर्म, और नेक कामों की भावना को बढ़ावा देते हैं, जो सामाजिक न्याय और सामूहिक सहानुभूति के लिए आवश्यक है।


इस रूप में, इफ्तार रमजान के महत्व का एक प्रमुख अंग है, जो धार्मिक, सामाजिक, और आध्यात्मिक मूल्यों की समझ को बढ़ावा देता है और लोगों को एक-दूसरे के साथ और अपने धर्म के साथ साझेदारी करने की प्रेरणा देता है। इस तरह, इफ्तार रमजान के महत्व को और भी महत्वपूर्ण बनाता है और समृद्धि और समरसता को बढ़ावा देता है।
इफ्तार पार्टी की भव्य आयोजन अक्षत सेव सदन मे किया गया

इफ़्तार रमजान के धार्मिक अनुष्ठानों में से एक है, लोगों को एक साथ अपने उपवास को तोड़ने के लिए इकट्ठा किया जाता है।
इफ़्तार को मग़रिब समय के बाद लिया जाता है, जो सूर्यास्त के आसपास है।
सिकंदर, समीर, अफरोज, वहीदा एवं याशमीन के लिए अक्षत परिवार के सभी सदस्य आज सम्मिलित हुए
साथ मे यारपुर मोहल्ले के कुछ नागरिक और कुछ सहयोगियों ने एक साथ इस माहे राजान मे इफ्तार का आनद उठाया!!
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह ने इफ्तार पार्टी की भव्य आयोजन पटना के अक्षत सेव सदन मे किया appeared first on Hindustan News18.
]]>The post डब्ल्यूजेएआई (WJAI) का कई स्तरों पर विस्तार !कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों को दी गई नई जिम्मेवारियां…मधुप मणि पिक्कू राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी बनाए गए, अकबर इमाम कार्यालय सचिव, रविशंकर शर्मा व चन्दन राज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाये गए… appeared first on Hindustan News18.
]]>
संस्था में दर्जन भर से अधिक नए सदस्य जोड़े गए…
पटना, 30 मार्च। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इण्डिया (डब्ल्यू जे ए आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक में संगठन का कई स्तरों पर विस्तार किया गया. कई सदस्यों को नई जिम्मेवारी दी गई तो, कई नए पद सृजित कर भी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई ताकि संगठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके. दर्जन भर से अधिक नए सदस्य भी मौके पर ही एसोसिएशन में जोड़े गए.

डब्ल्यू जे ए आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल की अध्यक्षता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.लीना व तकनीकी समिति के अध्यक्ष लव सिंह की मौजूदगी में आज शनिवार को होटल मैत्रेय इन में यह बैठक संपन्न हुई।
मधुप मणि पिक्कू को राष्ट्रीय सचिव, (बिहार प्रभारी) की जिम्मेदारी दी गई, तो अकबर इमाम को रास्ट्रीय कार्यालय सचिव की. रविशंकर शर्मा व चन्दन राज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाये गए. कार्यालय सचिव की सहायता के लिए सह सचिव का पद सृजित कर राम बालक रॉय को यह जिम्मेवारी दी गई.

वही कोषाध्यक्ष की सहायता के लिए सह कोषाध्यक्ष का पद सृजित कर मनोकामना सिंह को यह जिम्मेवारी दी गई. रविशंकर शर्मा व चन्दन राज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाये गए, जबकि अभिषेक कुमार सिंह को संगठन मंत्री का पद दिया गया. संगठन का सतत विस्तार करना इनका प्रुमख कार्य होगा. बिहार प्रदेश इकाई में भी विस्तार करते हुए सुमन केशव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. सुमन केशव सिंह वरिष्ठ पत्रकार के साथ ही नवभारत टाईम्स डिजिटल के बिहार प्रभारी भी हैं.


उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. बैठक में अक्टूबर 2023 में आयोजित वेब मीडिया सम्मिट के आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार ने प्रस्तुत किया. डब्ल्यू जे ए आई की प्रमुख इकाइयाँ वेब जर्नलिस्ट्स स्टैण्डर्ड ऑथॉरिटी (डब्ल्यू जे एस ए ) व वेब जर्नलिस्ट्स टेक्निकल कमेटी (डब्ल्यू जे टी सी) के विस्तार पर भी चर्चा हुई. इंजीनियर कुमार मयंक को डब्ल्यू जे टी सी में नए सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया.


डब्ल्यू जे ए आई द्वारा नियमित तौर पर वार्षिक समारोह, कार्यशाला, व उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. नए व पुराने सदस्यों को नए आई कार्ड जारी करना भी सुनिश्चित किया गया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लीना ने मोहम्मद मंजर सुलेमान, दीपक कुमार, पंकज कुमार, महफूज आलम, मनीष कुमार, अरुण कुमार, सुजीत कुमार, चन्द्र मोहन सिंह समेत सभी नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई. नये सदस्यों के परिचय के साथ ही बैठक का समापन हुआ.
मौके पर कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बालकृष्ण, राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव व सूरज कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे.
समीर मलिक सब एडिटर
The post डब्ल्यूजेएआई (WJAI) का कई स्तरों पर विस्तार !कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों को दी गई नई जिम्मेवारियां…मधुप मणि पिक्कू राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी बनाए गए, अकबर इमाम कार्यालय सचिव, रविशंकर शर्मा व चन्दन राज राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाये गए… appeared first on Hindustan News18.
]]>The post पटना के कदम कुआं होलिका दहन समितिशिवालय (चूड़ी मार्केट) पटना द्वारा इस साल भी शुद्ध स्वच्छ और शांति पूर्ण तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजत किया जायेगा appeared first on Hindustan News18.
]]>कदम कुआं होलिका दहन समिति
शिवालय (चूड़ी मार्केट) पटना द्वारा इस साल भी शुद्ध स्वच्छ और शांति पूर्ण तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजत किया जायेगा।

होलिका को आम की लकड़ी, पुवाल और गोबर के उपले से त्यार किया गया है,,जिसमे वातावरण को शुद्ध करने के लिए शुद्ध घी,कपूर,हवन सामग्री, इलायची ,गुगल इत्यादि की आहुति दी जाएगी,,,,
मनायता के अनुसार
फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होलिका दहन की प्रथा है,


विक्रम संवत २०८१
दिनांक:- २४ मार्च २०२४
दिन:- रविवार
समय:- १०-३० आरती के पश्चात होलिका को दहन किया जायेगा,,,होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका का दर्शन श्रद्धालु कर पाएंगे।।।

कार्यक्रम के दौरान बच्चो के लिए चॉकलेट,कोल्ड फायर शो,क्रेशर शो, अबीर ,गुलाल और ठंडाई की भी व्यवस्था आयोजक द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के सभी सदस्य लगे हुए है
-: निवेदक:-
समस्त कदम कुआं वासी
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post पटना के कदम कुआं होलिका दहन समितिशिवालय (चूड़ी मार्केट) पटना द्वारा इस साल भी शुद्ध स्वच्छ और शांति पूर्ण तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजत किया जायेगा appeared first on Hindustan News18.
]]>The post आकाश एजुकेशनल ने की विभिन्न स्कॉलरशिप की घोषणा appeared first on Hindustan News18.
]]>
गया : परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने अप्रैल 2024 में शुरू होने वाले अपने नए सत्र की शुरुआत से पहले छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने को साकार करने में सक्षम बनाने के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप की घोषणा की है। पहली छात्रवृत्ति इंस्टेंट एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट (आईएसीएसटी) है, जो मेडिकल, इंजीनियरिंग और फाउंडेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 90% तक छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, आकाश शहीदों के बच्चों, रक्षा कर्मियों और आतंकवाद प्रभावित व्यक्तियों को विशेष छूट प्रदान करेगा। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के चीफ बिजनेस ऑफिसर अनूप अग्रवाल ने कहा, “हम भारत भर में छात्रों के लिए सुलभ और प्रभावशाली शैक्षिक अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। आईएसीएसटी और हमारे छात्रवृत्ति कार्यक्रमों जैसी पहल के माध्यम से, हमारा लक्ष्य योग्य छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सशक्त बनाना है। हमें अपने बहादुर सशस्त्र बल कर्मियों के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करने की अपनी परंपरा को जारी रखने पर गर्व है और हम शिक्षा में उत्कृष्टता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इंस्टेंट एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट छात्रों को तत्काल छात्रवृत्ति पुरस्कार और तत्काल प्रवेश के अवसर प्रदान करता है। छात्र ऑनलाइन परीक्षा दे सकते हैं और अपनी अर्जित छात्रवृत्ति का विवरण तुरंत प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वे आकाश संकाय के विशेषज्ञ मार्गदर्शन के तहत तुरंत प्रवेश सुरक्षित कर सकेंगे। 60 मिनट तक चलने वाला ऑनलाइन आईएसीएसटी निर्धारित परीक्षा के दिनों में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच लिया जा सकता है।
आठवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए आईएसीएसटी चिकित्सा या इंजीनियरिंग में करियर के लिए अपनी क्षमता दिखाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। आईएसीएसटी के माध्यम से प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्तियां मेडिकल, इंजीनियरिंग और फाउंडेशन कक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लागू होती हैं। आईएसीएसटी आकाश कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्लेटफॉर्म के साथ-साथ आकाश वेबसाइट और एंड्रॉइड और एप्पल दोनों प्लेटफार्मों के लिए समर्पित मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आयोजित किया जाता है।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post आकाश एजुकेशनल ने की विभिन्न स्कॉलरशिप की घोषणा appeared first on Hindustan News18.
]]>The post ज़िलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में पीक टाईम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है!इसलिए सभी 23 प्रखंडों के लिए फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया गया appeared first on Hindustan News18.
]]>आगामी भीषण गर्मी की संभावना को ध्यान में रखते हुए पटना जिलान्तर्गत खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति हेतु आज जिला पदाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा चलंत चापाकल मरम्मति दल को सभी 23 प्रखंडों के लिए फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया गया। सभी प्रखण्डों में मरम्मति दल कार्यरत रहेगा, जिसके लिए रोस्टर तैयार कर कार्यालय आदेश निर्गत किया गया है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में पीक टाईम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है। भू-गर्भ जल-स्तर भी नीचे चला जाता है। पेयजल की समस्या भी आ सकती है। इसी सब के मद्देनजर एडवांस में तैयारी शुरू कर दी गयी है ताकि आम जनता को कोई समस्या न हो। कुल 23 चलंत चापाकल मरम्मति दलों को आज रवाना किया गया जो सभी 309 पंचायतों में घूम-घूमकर खराब चापाकलों को ठीक करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों के जन-प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि खराब चापाकलों की सूची उपलब्ध कराया जाए ताकि मरम्मति दल द्वारा इसे भी ठीक किया जाए। आम जनता भी टॉल-फ्री नं एवं नियत्रंण कक्षों पर सूचना प्रदान कर सकती है। प्राप्त सूचना के आलोक में खराब चापाकलों को तुरत ठीक किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि पूरे जिला में पीएचईडी के अधीन चापाकलों की कुल संख्या 28,163 है। खराब चापाकलों का सर्वेक्षण कराया गया था। इसके अनुसार पटना जिला अन्तर्गत खराब चापाकलों की संख्या 2,439 है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी निदेशित किया गया है कि जन-प्रतिनिधियों से संपर्क कर खराब चापाकलों की सूची प्राप्त कर मरम्मति कराएं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिला में एक भी चापाकल खराब नहीं रहे। चापाकल मरम्मति दल द्वारा प्रखंडों के सभी पंचायतों में घूम-घूमकर खराब चापाकलों की मरम्मति की जायगी।

ज़िलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पटना पूर्व एवं पटना पश्चिम को निदेश दिया कि मरम्मति के उपरांत सभी मरम्मति कराये गये चापाकल का सोशल सर्टिफिकेशन कराया जाए जिसमें स्थानीय लाभार्थी से सत्यापन कराया जाए।
ज़िलाधिकारी के निदेश पर चापाकल मरम्मति एवं पेयजल संकट से निदान के लिए टौल फ्री नं. एवं जिला नियत्रंण कक्ष स्थापित किया गया है जिस पर सम्पर्क कर खराब चापाकलों की मरम्मति संबंधी शिकायत दर्ज की जा सकती है। यह सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक कार्यरत रहेगा। कोई भी व्यक्ति निमांकित दूरभाष पर पेयजल संकट से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैः-
टौल-फ्री नं. -18001231121
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पटना पूर्व, पटना -0612-2225796
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पटना पश्चिम, पटना -0612-2280879
आज के इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पटना पश्चिम श्री अभिजीत कुमार; कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पटना पूर्व श्री विवेक कुमार एवं अन्य भी उपस्थित थे।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post ज़िलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम में पीक टाईम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना रहती है!इसलिए सभी 23 प्रखंडों के लिए फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया गया appeared first on Hindustan News18.
]]>The post जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना में सम्पन्न किया गया। appeared first on Hindustan News18.
]]>निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सबसे अधिक जरूरी है मतदाता सूची में आपका नाम होना। आप सभी स्वयं का एवं अपने परिचित व्यक्तियों का मतदाता सूची में नाम जुडवाकर आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा छात्रों एवं कॉलेज के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदाधिकारी एवं कमियों को उनके मत का महत्व बताते हुए अपने परिचित लोगों को प्रेरित करने की अपील की गई।
युवा एवं जागरूक मतदाता हमारे समृद्ध लोकतंत्र की रीढ़ है। चुनावों में मतदान कर उच्च मतदान प्रतिशत प्राप्त कर इसे एक नया आयाम देना है।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रदीप सिंह (भा० प्र० से०) ने अर्हता प्राप्त शत-प्रतिशत विद्यार्थियों से फोटो निर्वाचक सूची में अपना नाम शामिल कराने का आह्वान किया है। वे आज इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में निर्वाचक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) में छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं अन्य को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है एवं हमारा बिहार लोकतंत्र का जननी रहा है। हमारे महान संविधान निर्माताओं द्वारा संविधान में सार्वभौम वयस्क मताधिकार का जो प्रावधान किया गया है वह अतुलनीय एवं बहुमूल्य है। त्रुतिरहित मतदाता सूची पूरे निर्वाचन प्रक्रिया का आधार है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची में नाम रहना निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी का प्रथम सोपान है। यह आपकी जिम्मेदारी है। मतदाता सूची में नाम रहना वोट देने की पहली शर्त के साथ हीं एक अच्छे जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण भी है।

यह आपके अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने तथा एक सजग नागरिक होने का द्योतक भी है। इस सब से अधिक या इसका निर्धारण करता है कि आपके उपर शासन कौन करेगा। एसडीएम ने कहा कि आपको इसका अवसर प्रदान किया जा रहा है। आप सभी छात्र-छात्राएं समाज के एम्बेसडर हैं। आप इसमें अवश्य भागीदारी करें। मतदाता सूची में खुद अपना नाम जुड़वाकर मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें साथ हीं दूसरों को भी प्रेरित करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस कार्य हेतु वोटर हेल्पलाईन ऐप भी हा दूसरा प्रोवाईड किया गया है जिससे घर बैठे मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है। हमलोग आपको इसके लिए सारी सुविधा प्रदान कर रहे हैं। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है तथा चुनाव हमारे यहां का सबसे बड़ा उत्सव है। हमारा राज्य बिहार लोकतंत्र की जननी है। एक हजार से अधिक साल तक पाटलिपुत्र को अनेक महान साम्राज्यों की राजधानी होने का गौरव प्राप्त हैं।

इतने ऐतिहासिक रूप से समृद्ध राज्य एवं जिला का निवासी होने तथा इतने प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्र-छात्रा होने से निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति अपना दायित्व और बढ़ जाता है। आप सभी से अपील है कि आज हीं मतदाता सूची में अपना एवं अपने सभी परिचित व्यक्तियों का नाम जुड़वाए तथा अपने मत का प्रयोग करें। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शिक्षित मतदाता होने के बावजूद मतदान के प्रति उदासीनता दिखाई पड़ती है जो अच्छी बात नहीं है। मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताने के लिए तथा मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए सम्पूर्ण निर्वाचन तंत्र सजग सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है। आप सभी से भी अनुरोध है कि जन जन को मतदान के प्रति जागरूक करें।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है। आप जैसे यंग डायनेमिक एवं टेक्नोलॉजी फेंडली छात्र-छात्रा ऑनलाईन माध्यम से वोटर हेल्पलाईन ऐप एवं https://voters.eci.gov.in/ से आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफलाईन माध्यम से भी अपने अपने बुध प्रखंड, अनुमंडल, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन दिया जा सकता है। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि स्वीप सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत पटना जिला के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षनिक संस्थानों में अभी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

आम मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी हेतु स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लब ईएलसी के तहत नियमित तौर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दानापुर अनुमंडल के सभी महाविद्यालयों में ईएलसी गठित है। ईएलसी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य युवा और भावी मतदाताओं के बीच चुनावी भागीदारी की संस्कृति को मजबूर करना है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान में कैम्पस एम्बेसडर की भी मुख्य भूमिका है। हर एक कॉलेज में इन्हें नियुक्त किया गया है। कैम्पस एम्बेसडर सभी छात्र छात्राओं तथा निर्वाचन तंत्र के माध्यम एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। तथा मतदाता पंजीकरण एवं मतदान जागरूकता के प्रचार प्रसार में आवश्यक सहयोग प्रदान करते हैं। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा निर्वाचन में मतदान लगभग 51 प्रतिशत था। जो लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है।

मतदान करने हेतु सभी को प्रोत्साहित करने की अपील की तथा इसे महत्वपूर्ण कार्य मानते हुए मतदान अवश्य करने की अपील की। निर्वाचन प्रक्रिया से अधिक युवाओं को जोड़ने में यह काफी सहायक साबित होता है। छात्राओं को लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकी समझाते हुए एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि लोकतंत्र आज के समय में उपलब्ध शासन प्रणालियों में से सर्वोतम शासन प्रणाली है। हमारे संसदीय प्रणाली तथा अपत्यक्ष लोकतंत्र की समृद्धि में भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुरी दुनिया में यह काफी प्रतिष्ठित संस्था है। इतने बड़े देश में समय समय पर स्वतंत्र निष्पक्ष भयमुक्त पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण माहौल में चुनाव कराकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा काफी अप्रतीम कार्य किया जाता है। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि आप सभी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें।

आप सभी अपने परिवार सगे संबंधियों पास पड़ोस के सभी निवासियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत वोट देने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है तो आज हीं पंजीकरण के लिए आवेदन करें। एसडीएम श्री प्रदीप सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को भी काफी सरल कर दी गई है। फॉर्म 6 नया मतदाता बनाने के लिए फॉर्म 6 का भारत से बाहर रहने वाले प्रवासी निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 ख स्वैच्छिक रूप से आधार से अपना पहचान पत्र जोड़ने के लिए फॉर्म 7 निर्वाचक सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म 8 पता परिवर्तन, पी० डब्लयू० डी० चिन्हिकरण, मतदाता सूची से संसोधन या अपने ईपिक में बदलाव करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

जन्म तिथि प्रमाण आधार सामान्य निवास स्थान का प्रमाण तथा फोटोग्राफ के आधार पर कोई भी योग्य नागरिक वोटर सर्विस पोर्टल तथा पोर्टल हेल्पलाईन ऐप वीएचए के माध्यम से घर बैठे सारी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची में पंजीकरण के लिए एक कैलेंडर वर्ष में 4 अर्हता तिथियां निर्धारित की गई है। वे सभी योग्य व्यक्ति जो वर्ष में 4 अर्हता तिथियों एक जनवरी एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर में से किसी भी अर्हता तिथि को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हो। निवार्चक सूची में पंजीकरण के लिए ऑफलाईन या ऑनलाईन आवेदन फॉर्म 6 में कर सकते हैं। पंजीकरण करवाने के बाद मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र ईपिक जारी किया जाएगा। ऑनलाईन आवेदन वोटर हेल्पलाईन ऐप वोटर सर्विस पोर्टल सक्षम ऐप पी० डब्लयू० डी० मतदाताओं हेतु के द्वार किया जा सकता है। एसडीएम श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि योग्य मतदाताओं को सहायता के लिए सम्पूर्ण निर्वाचन तंत्र तत्पर है। अधिकारियों द्वारा जिला में निर्वाचन साक्षरता तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित स्वीप गतिविधि के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताओं को निर्वाचन सूची में पंजीकरण के लिए प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों तथा प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है।

सभी प्रपत्रों में ऑनलाईन आवेदन हेतु वोटर सर्विस पोर्टल तथा वोटर हेल्पलाईन ऐप का प्रयोग किया जा सकता है। ऑफलाईन आवेदन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, अनुमंडल निर्वाचन कार्यालयों तथा बी०एल०ओ० से सम्पर्क किया जा सकता है। तथा साथ हीं मतदाता हेल्पलाईन 1950 का प्रयोग कर पंजीकरण से संबंधित अन्य जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। आज के ईएलसी कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मताधिकार के प्रयोग हेतु शपथ ग्रहण कराया गया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री आशुतोष राय द्वारा भी निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में सभी छात्रों को बताया गया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री लोकेश कुमार झा द्वारा ईएलसी क्लब युवा मतदाताओं का दायित्व आदि पर विस्तृत जानकारी दी गई। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक द्वारा सभी छात्रों का ईएलसी क्लब में स्वागत किया गया एवं सभी छात्र-छात्राओं को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्वाचक सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रोत्साहित की गई।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पटना श्री आशुतोष राय द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान एवं पंजीकरण के बारे में विस्तार से बताया गया तथा सभी से अपना अपना नाम शामिल कराने का आह्वान किया गया। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री लोकेश कुमार झा द्वारा सभी अर्हता प्राप्त छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी व्यस्क नागरिकों विशेषकर युवाओं तथा महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने एवं मतदान करने हेतु आह्वान किया। निर्वाचक साक्षरता क्लब में निर्वाचन पदाधिकारी दानापुर श्री बिरेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दानापुर, श्री विभेष आनन्द, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, श्री जगन्नाथ यादव एवं कन्हैया कुमार उपस्थित रहे।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पटना में सम्पन्न किया गया। appeared first on Hindustan News18.
]]>The post बिहार की पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा दे रही है राज्य सरकार : विजय कुमार चौधरी (मंत्री बिहार सरकार) appeared first on Hindustan News18.
]]>बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजित सुजनी कला की प्रदर्शनी ‘सीबई सजइबई साथे साथ’ का माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन
पटना, 24 फरवरी 2024
“सुजनी कला बिहार और खासकर मिथिला में प्राचीन काल से प्रचलित एक प्रमुख कला शैली है, जिसमें महिलाओं की कला प्रतिभा की जीवंत अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।” उक्त बातें बिहार के जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने ललित कला अकादमी, पटना में सुजनी कला की प्रदर्शनी ‘सीबई सजइबई साथे साथ’ का उद्घाटन करते हुए कहीं। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से स्वस्ति सेवा समिति, केवटा (समस्तीपुर) द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 24 से 29 फरवरी तक चलेगी।

उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हम आधुनिक तकनीक को जरूर अपनाएं और उसमें आगे बढ़ें परंतु हमारी जो पुरानी विरासत, हस्तकला और हस्तशिल्पें हैं, वह भी हमारे समाज की सदियों से पहचान रही है, उन्हें संरक्षित रखना हमारी जिम्मेवारी है। सुजनी बनाने की कला में बिहार के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं काफी निपुण रही हैं। इस कला को प्रोत्साहित करने के लिए कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा स्वस्ति सेवा समिति के तत्वावधान में सुजनी कला की प्रदर्शनी का आयोजन एक अनूठा प्रयास है, इससे शहर के लोगों में भी इस उत्पाद के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वस्ति सेवा समिति द्वारा सुजनी कला से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियों के विपणन एवं उन्हें पहचान दिलाने के लिए किये जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। इस कला प्रदर्शनी में महिलाओं की जो लग्नशीलता और तन्मयता दिखती है, वह निश्चित रूप से काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उत्पाद नहीं है, बल्कि इसमें महिलाओं की कला के साथ-साथ उनकी भावनाओं और ममता का भी प्रदर्शन है। उन्होंने बताया कि सुजनी आम जन-जीवन के लिए काफी उपयोगी तथा आरामदायक होता है। बिहार की पारंपरिक कला-संस्कृति, ग्रामीण हस्तकला और हस्तशिल्पों को बढ़ावा देना और मदद करना सरकार की नीतियों में शामिल है। स्वस्ति सेवा समिति भी इस दिशा में सकारात्मक रूप से प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से निश्चित रूप से इस कला से जुड़ी महिलाओं का संबल बढ़ेगा एवं उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के सौजन्य से इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन से सुजनी कला को नये कला संदर्भों से जोड़ते हुए इसे जीवंत एवं प्रासंगिक बनाये रखने तथा इससे जुड़ी महिलाओं के जीवन में आर्थिक बदलाव लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मिथिला में कला-संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है। मिथिला की कला-संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सौराठ (मधुबनी) में मिथिला चित्रकला संस्थान और मिथिला ललित कला संग्रहालय की स्थापना हुई है, जहां मिथिला के युवा अपनी कला-संस्कृति का औपचारिक प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।


इस अवसर पर स्वस्ति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री उज्जवल चौधरी, श्रीमती अनीता चौधरी, इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज, दिल्ली की प्रोफेसर डॉ0 विनीता सिंह, कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स के प्रिंसिपल डॉ0 अजय पांडे, मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ (मधुबनी) से आयी डॉ0 रानी झा सहित सुजनी एंब्रॉयडरी से जुड़ी कई महिलाएं एवं काफी संख्या में कला प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post बिहार की पारंपरिक कला-संस्कृति को बढ़ावा दे रही है राज्य सरकार : विजय कुमार चौधरी (मंत्री बिहार सरकार) appeared first on Hindustan News18.
]]>The post लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय बिहार परिभ्रमण समाप्त! स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी तथा सहभागितापूर्ण चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता appeared first on Hindustan News18.
]]>लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में दिनांक 19.02.2024 से मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार एवं निर्वाचन आयुक्त श्री अरूण गोयल बिहार दौरे पर हैं। इस क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी से अपने दौरे के पहले ही दिन समीक्षा बैठक को संपन्न किया एवं लोकसभा आम निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु आवश्यक निदेश दिया।
लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में दिनांक 20.02.2024 को बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भारत निर्वाचन आयोग की बैठक हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट), इण्डियन नेशनल काँग्रेस, कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), जनता दल (यूनायटेड), लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल एवं राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। इस बैठक में राजनीतिक दलों के साथ भारत निर्वाचन आयोग से निर्वाचन प्रकिया को स्वच्छ,
पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा हुई।

इसके साथ ही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के क्रम में बिहार राज्य के सभी प्रमण्डलीय आयुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन भी किया गया। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी निर्वाचन में सभी हितधारकों की सक्रिय सहभागिता को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निदेश दिये।


समीक्षा बैठकों के क्रम में आज दिनांक 21.02.2024 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एवं राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, बिहार के साथ लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद राज्य की 20 Enforcement Agencies के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं निर्वाचन आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन व्यय पर नजर रखने का निदेश दिया गया। इसके बाद मुख्य सचिव, बिहार, पुलिस महानिदेशक, बिहार, सामान्य प्रशासन, गृह, स्वास्थ्य, वित्त एवं वाणिज्य-कर, शिक्षा सहित निर्वाचन से
संबंधित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव के साथ बैठक की गई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का
अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी तथा सहभागितापूर्ण चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके प्रति सजग एवं तत्पर रहें। समीक्षा बैठकों की समाप्ति के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेन्स का आयोजन संपन्न हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी निर्वाचन की पुख्ता तैयारियों के क्रम मैं प्रशासनिक मशीनरी को दिये गये दिशा-निर्देशों और चुनाव तैयारियों सहित सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही बिहार की तैयारियों के संबंध में एक पी०पी०टी० मीडिया कर्मियों के साथ साझा किया गया।
फैक्स:- 061282215611@2215978 ई-मेल[email protected]
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग का दो दिवसीय बिहार परिभ्रमण समाप्त! स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी तथा सहभागितापूर्ण चुनाव कराना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता appeared first on Hindustan News18.
]]>The post 250 साल पुराना बरगद का एक अनोखा और बेहद विशाल पेड़ समाजसेविका और लेखिका अम्बरी रहमान ने बिहार के लोगो कों दर्शन करवाया appeared first on Hindustan News18.
]]>मेरे नाम अंबरी रहमान हैँ मुझे जब पता चला कि उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर शहर से 3 किलोमीटर दूर 250 साल पुराना बरगद का एक अनोखा और बेहद विशाल पेड़ है। जो अब लोगों के लिए पूजा स्थल बन गया है।

दूर दूर से लोग अपनी मन्नत पूरी करने और जिसे पता चलता देखने आते हैं।इस बिशाल और ऐतिहासिक बरगद की पेड़ की देख भाल एक बाबा करते हैं।जिन्होंने बताया उनके परदादा के वक्त से उनके पूर्वज देखभाल करते आ रहें हैं।

जब मैंने देखा तो सच मे बहुत ही अद्भुत लगा। उसकी मोटी मोटी जड़ें हैँ जो एक पेड़ की तरह दिखती हैं।इस विशाल और ऐतिहासिक बरगद की पेड़ पुरे शहर मे बेहद चर्चा की विषय बनी हुई हैँ जो भी लोग देख रहें हैँ वो चौंक जा रहें हैँ और बेहद श्रद्धा से नत्मस्तक हो जा रहें हैँ!

मै चाहती हूँ की इस ऐतिहासिक और बेहद विशाल बरगद के पेड़ कों हमारी बिहार सरकार इसे ऐतिहासिक स्थल घोषित करें जिससे देश ही विदेशो से भी लोग इसे देखबे आये और हमारे बिहार का नाम रौशन हो!
अम्बरी रहमान…
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post 250 साल पुराना बरगद का एक अनोखा और बेहद विशाल पेड़ समाजसेविका और लेखिका अम्बरी रहमान ने बिहार के लोगो कों दर्शन करवाया appeared first on Hindustan News18.
]]>The post मेजर जेनरल श्री मुकेश अग्रवाल, वीएसएम के नेतृत्व में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के 16-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज समाहरणालय में जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा से की मुलाकात appeared first on Hindustan News18.
]]>मेजर जेनरल श्री मुकेश अग्रवाल, वीएसएम के नेतृत्व में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के 16-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज समाहरणालय में जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा से मुलाकात की गई एवं सरकार की विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह प्रतिनिधि मंडल बिहार राज्य के अपने पाँच-दिवसीय (05 से 09 फरवरी) अध्ययन टूर पर है। उनका यह बिहार परिभ्रमण ‘‘अण्डरस्टैंडिंग इंडिया’’ मॉड्यूल का भाग है। डेलिगेशन में भारतीय सशस्त्र बल, भारतीय प्रशासनिक सेवा, केन्द्रीय पीएसयू एवं मित्र देशों- ब्राजील, युगांडा, नाइजीरिया, म्यांमार तथा श्रीलंका के अधिकारीगण शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पटना जिले में अपने भ्रमण को काफी रोचक एवं सफल बताया। इन अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंचायत, उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, थाना, जीविका केन्द्रों एवं विद्यालय भ्रमण के दौरान दिखाई पड़ा। छात्र-छात्राओं, जीविका दीदियों सहित आम जनता द्वारा योजनाओं से मिले लाभ पर जीवन-स्तर में काफी सुधार आने की बात कही गई।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय, विकसित बिहार के सात निश्चय, मद्य-निषेध, बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, जल-जीवन-हरियाली अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं ने आम जनता की जीवन-शैली में काफी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। बिहार में पूर्ण मद्य-निषेध है। इससे यहाँ के लोगों खासकर महिलाओं में काफी हर्ष है। यदि किसी व्यक्ति को कोई सेवा प्राप्त करनी हो तो इसके लिए हमारे राज्य बिहार में एक जिम्मेदार प्रणाली क्रियाशील है। लोक शिकायतों के समयबद्ध ढंग से निवारण हेतु एक सुविकसित तंत्र कार्यरत है। शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं ने बच्चों एवं बच्चियों के जीवन में उत्कृष्ट बदलाव लाया है। स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा जनोन्मुखी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से नागरिक खासकर महिला सशक्तिकरण दिखाई दे रहा है। अनेक मापदंडों पर बिहार पूरे देश में प्रथम है।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि बिहार में विधि-व्यवस्था की अच्छी स्थिति है। यहाँ कानून का शासन है। नागरिकों द्वारा अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों का स्वतंत्रतापूर्वक उपयोग किया जा रहा है। जनता के मन में कानून के प्रति आदर का भाव है। पटना पुलिस द्वारा जिलेवासियों के लिए मित्रवत वातावरण का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया है।
उप विकास आयुक्त, पटना श्री तनय सुल्तानिया द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आवास योजना, स्वच्छता अभियान, रोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों को मिथिला पेंटिंग से सुसज्जित शॉल एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने पटना में मिले आदर एवं प्यार को अविस्मरणीय एवं अनूठा बताया।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
The post मेजर जेनरल श्री मुकेश अग्रवाल, वीएसएम के नेतृत्व में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के 16-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज समाहरणालय में जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा से की मुलाकात appeared first on Hindustan News18.
]]>