मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
1 min read![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/07/Screenshot_2022-07-18-19-25-49-1.png)
संख्या -cm-416 26/09/2022
मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का दिया निर्देश
पटना, 26 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने फुलवारीशरीफ में ऑटो पर ताड़ का पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है।
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220926-WA0004-1024x565.jpg)
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप अविलंब 05-05 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल चार लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220915-WA0033-1024x1024.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20190302-WA0041-1024x385.jpg)