76 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिहार राज्य हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्यालय राजेंद्र नगर में राज्य के पदाधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन का किया गया कार्यक्रम
1 min read
76 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बिहार राज्य हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य मुख्यालय राजेंद्र नगर पटना-16 में राज्य के पदाधिकारियों द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया, तत्पश्चात राज्य मुख्य आयुक्त डॉ आनंद कुमार, राज्य सचिव बरुण कुमार सिंह, राज्य चेयरमैन सुश्री अनामिका सिंह पटेल, उपाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार झा, प्रो. नीरज कुमार, श्री राकेश आर्या, राज्य आयुक्त सह संयुक्त सचिव रणजीत चौहान, राज्य संगठन आयुक्त रितिका सिंह, हेडक्वार्टर कमिश्नर बरुण राज, पटना जिला सचिव रविकांत सिंह, कुन्दन कुमार, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत शर्मा उर्फ बिट्टू और अन्य अधिकारीगण, भोजपुर जिला संगठन आयुक्त रणधीर ठाकुर एवं कैडेट्स की उपस्थिति में कदमकुआ थाने के सहयोग से राज्य मुख्यालय से नाला रोड दिनकर गोलंबर तक यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान (रैली) निकाली गई, जिसमे राज्य के पदाधिकारियों एवं कैडेट्सों ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालको को पुष्प देकर उन्हें यातायात के नियमों का सुचारू रूप से पालन करने को कहा साथ ही गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उन्हें यह संकल्प दिलवाया कि आगे से कभी भी वे घर से निकले तो यातायात नियमर्मी का पालन अवश्य करें।
76 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश के अलग अलग जिलों में झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान राज्य मुख्यालय के सौजन्य एवं सहयोग से राजधानी पटना के साथ साथ जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन एवं परेड में भागीदारी के पाश्चात्य भोजपुर जिले में जिला सचिव मनोज कुमार गुप्ता, जिला मुख्य संरक्षक कृष्ण सिंह विमल, सगठन आयुक्त रणधीर ठाकुर, मंटू कुमार, 21 कैडेट्सों एवं जिला प्रशासन के सहयोग तथा वैशाली जिले में राज्य आयुक्त रणजीत चौहान, राज्य संगठन आयुक्त (गाईड) रितिका सिंह की अगुवाई में जिला मुख्य आयुक्त अशोक ठाकुर, जिला सचिव रमाकांत सिंह, जिला आयुक्त ब्रज भुषण राय, मीडिया प्रभारी परमेंद्र सिंह, जिला संगठन आयुक्त मुकेश कुमार, प्रशिक्षण आयुक्त जितेन्द्र प्रियदर्शी, अन्य गणमान्य अधिकारियों एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्काउट्स के द्वारा यातायात थाना के SHO के सहयोग से रामाशीष चौक हाजीपुर में निकाला गया एवं वाहन चालको को जागरूक किया गया।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ