January 25, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

मानव अधिकार रक्षक ने मंगलवार को संध्याकाल में सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।

सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

मानव अधिकार रक्षक ने मंगलवार को संध्याकाल में
सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद एवम असहाय महिलाओं को “स्वावलंबी” बनाने के उद्देश्य से
मानव अधिकार रक्षक संस्था ने पटना के कंकड़बाग स्थित “सुर सागर प्रशिक्षण केंद्र” में सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी एवम वार्ड पार्षद पिंकी यादव ने दीप प्रज्वलित कर की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उद्धघाटन के बाद मुख्य अतिथियों ने सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ फीता काट कर की। उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा और सुर सागर प्रशिक्षण केन्द्र के संस्थापक राजेंद्र सिन्हा के सौजन्य से सिलाई एवम कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र शुरु किया गया है।

उन्होंने बताया कि उदघाटन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायिका उषा विद्यार्थी ने संस्था के कार्यकलापों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह संस्था धरातल स्तर पर काम कर रही है। छोटे छोटे बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई स्कूल खोलकर निःशुल्क शिक्षा दे रही है। उन्होंने संस्था के संस्थापक सहित सभी पदाधिकारियो और सदस्यों को इस नेक काम के लिए धन्यवाद दी।

वार्ड पार्षद पिंकी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस संस्थां से शुरु से जुड़ी हुई हूं और इसकी सभी गतिविधियों से भली भांति अवगत हूं। उन्होंने कहा कि समाज में जब गरीबों की समस्या जो पति पत्नी का वैवाहिक हो या पारिवारिक मेरी संज्ञान में आता है तो मैं उसे मानव अधिकार रक्षक को सुपुर्द करती हूं और इसका परिणाम सकारात्मक मिलता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय महिलाओं को “स्वावलंबी” बनाने के दिशा में यह संस्था की एक अच्छी पहल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा ने संस्थान और उसके कार्यकलाप पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी ने सिलाई और कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र के सम्बन्ध में जानकारी दी। पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा और सुर सागर प्रशिक्षण केन्द्र के संस्थापक राजेन्द्र सिन्हा ने बताया कि सुर सागर प्रशिक्षण केन्द्र अमृत पार्क के सामने अवस्थित है जहां संगीत नृत्य की शिक्षा के साथ अब सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने मानव अधिकार रक्षक के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि आप सभी लोग सक्रिय रूप से सहयोग करें और वैसी महिलाएं जिनको इस प्रशिक्षण केन्द्र से लाभ मिल सकता है उनसे संपर्क कर, उन्हें इस प्रशिक्षण केंद्र की संचालिका पूजा सिन्हा समन्वय कराएं ताकि उन्हें प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण देने का कार्य सरिता, गीता, किरण, रमा गुप्ता करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण केन्द्र में संस्था के पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा के द्वारा दो सिलाई मशीन का योगदान दिया गया है।


उक्त अवसर पर मानव अधिकार रक्षक के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, एक्टिव मेंबर गीता प्रसाद, स्वेता बॉबी, रश्मि सिन्हा, आशा देवी, किरण कुमारी, रमा गुप्ता, सरिता देवी एवम समाजसेवी आनंद त्रिवेदी उपस्थित थे।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed