मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अनीसाबाद स्थित अली नगर कॉलोनी में बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० ईरशादुल्लाह के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए।
1 min read![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0009-1024x643.jpg)
बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री
पटना, 20 अप्रैल 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज अनीसाबाद स्थित अली नगर कॉलोनी में बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० ईरशादुल्लाह के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0011-1024x952.jpg)
मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी |
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0010-1024x667.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0007-1024x766.jpg)
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री अशफाक करीम, विधायक श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, विधायक श्री शकील अहमद खान,
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230420-WA0008-1024x658.jpg)
विधायक मो० कामरान, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।
संख्या -cm-272 20/04/2023
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230412-WA0021-1022x1024.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/Ocean-Journey-1-1024x791.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230405-WA0011-575x1024.jpg)
![](https://www.hindustannews18.com/wp-content/uploads/2023/03/2023-03-07-21.56.23.jpg)