January 25, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

नाद-विस्तार तथा गार्गी अध्याय पटना के संयुक्त तत्वावधान में बी.डी.पब्लिक स्कूल, बुद्धा कोलोनी में ध्रुपद सम्राट पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 104थी जयंती पर जयंती के उपलक्ष्य पर उनकी स्मृति में सांगीतिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई

1 min read

नाद-विस्तार तथा गार्गी अध्याय पटना के संयुक्त तत्वावधान में बी.डी.पब्लिक स्कूल, बुद्धा कोलोनी में ध्रुपद सम्राट पद्मश्री पंडित सियाराम तिवारी जी की 104थी जयंती पर जयंती के उपलक्ष्य पर उनकी स्मृति में सांगीतिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई | मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय आई. पी. एस. श्री विकास वैभव जी ने सभा को सुशोभित किया। निम्नलिखित प्रमुख हस्तियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को बांधे रखा –
श्रीमती यामिनी शर्मा की प्रस्तुति
भजन: इसमे मर्यादा पुरुषोत्तम राम स्तुति के साथ भगवान राम के बाल रूप , सीता स्वांबर, साबरी राम के भक्ति भाव को दर्शाया गया। शैली कथक, नृत्य संरचना यामिनी खेलत होरी कन्हैया: कथक की तकनीकी पक्ष के साथ राधा कृष्ण की होली छेड़ छाड़। ठुमरी अंग, परण और कवित्त के बोल सम्मिलित है।
श्री प्रियांशु दूबे की प्रस्तुति
चारताल में दरभंगा घराने के परण, रेला, टुकड़ा, और कुछ प्रकार। इसमें लय-लयकारियों का विशेष चमत्कार दिखेगा। ये श्री संगीत कुमार पाठक जी के शागिर्द हैं।


श्री वंश प्रभात की प्रस्तुति
श्री वंश प्रभात ने राग यमन में धमार की प्रस्तुति दी। धमार के बोल हैं ‘एरी डफ बाजन लागे’ । पखावज पर संगति की श्री आशुतोष उपाध्याय जी ने।
अन्य गणमान्य लोगों में डाॅ. ओम प्रकाश नारायण, श्रीमती आशा पाठक, डाॅ. पूनम सिन्हा,श्रीमती विनीता तिवारी, डाॅ. दर्शना, श्रीमती नम्रता कुमारी आदि उपस्थित थे।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed