July 27, 2024
Vidya Junction Classes-Best Coaching Institute in Patna City

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले में विभिन्न स्थलों का पाँच घंटे तक क्यों निरीक्षण किया गया

1 min read

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ जिले में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा जन-सुविधाओं की जाँच की गई। जनहित की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय ने कंकड़बाग, राजेन्द्र नगर, अगमकुँआ, गुलजारबाग, पटना सिटी, अशोक राजपथ, गाँधी मैदान सहित विभिन्न क्षेत्रों का लगभग 5 घंटे तक भ्रमण किया। जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात, अतिक्रमण उन्मूलन अभियान, सुरक्षा व्यवस्था, भू-अर्जन तथा भू-हस्तानांतरण, मेट्रो एवं डबल-डेकर पथ निर्माण में प्रगति, सार्वजनिक भूमि पर स्थित एलायनमेंट में आ रही विभिन्न संरचनाओं का स्थानांतरण इत्यादि का निरीक्षण किया तथा अद्यतन स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सबसे पहले कंकड़बाग तथा राजेन्द्र नगर गए एवं वहाँ अतिक्रमण उन्मूलन अभियान तथा यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। डीएम डॉ. सिंह ने नगर कार्यपालक पदाधिकारी, कंकड़बाग अंचल को सार्वजनिक स्थलों को सख्ती से अतिक्रमणमुक्त करने का निदेश दिया। इसके बाद डीएम व एसएसपी ने पटना सिटी अनुमंडल में गुलजारबाग, अगमकुँआ, पटना साहिब गुरूद्वारा तथा अन्य जगहों पर जन सुविधाओं का जायजा लिया।

अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना सिटी को सभी सार्वजनिक स्थलों पर नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चत करने का निदेश दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने अशोक राजपथ पर हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

मेट्रो निर्माण एवं डबल-डेकर निर्माण में अद्ययन प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी द्वारा अपर ज़िला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को क्षेत्र में नियमित तौर पर अतिक्रमण हटाने तथा अंचल अधिकारी, पटना सदर को एलायंटमेंट में आ रहे सार्वजनिक स्थलों पर स्थित संरचनाओं का विधिवत स्थानांतरण करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पटना जिले में सरकार की सभी विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। मेट्रो का निर्माण तेजी से हो रहा है। प्रशासन द्वारा पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को सभी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध करायी गयी है। अशोक राजपथ पर डबल-डेकर निर्माण में भी काफी प्रगति है। इन सभी परियोजनाओं से आम जनता को काफी सुविधा प्राप्त होगी। पटना के शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। फॉलो-अप टीम भी लगातार सक्रिय है। अतिक्रमण हटाने से यातायात प्रवाह सुगम होगा। इससे लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी तथा अपने कार्यों को करने में आसानी होगी।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुमण्डल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को एजेंसियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा सभी कार्यों में प्रगति का नियमित अनुश्रवण करने का निदेश दिया।

डीपीआरओ, पटना

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed