January 25, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में साउथ एशिया फिल्म फेस्टिवल, 2023 के तीसरे दिन आज छात्र-छात्राओं के बीच निर्देशक पुष्पा रावत की हिंदी डॉक्युमेंट्री फिल्म सीता के बदलते रूप का प्रदर्शन किया गया

1 min read

4 फरवरी, 2023 चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में साउथ एशिया फिल्म फेस्टिवल, 2023 के तीसरे दिन आज छात्र-छात्राओं के बीच निर्देशक पुष्पा रावत की हिंदी डॉक्युमेंट्री फिल्म सीता के बदलते रूप का प्रदर्शन किया गया।

समय के साथ रामलीला की सीता का द्वंद कैसे बढ़ता गया है, उसे इस फिल्म में प्रमुखता से उभारा गया है। सामाजिक ताने-बाने को अक्षुण्ण रखते हुए रामायण के संदेश को समय सापेक्ष में प्रस्तुत करना ही इस फिल्म का मुख्य संदेश था। छात्र एवं शिक्षकों ने इस फिल्म का लुफ्त उठाया और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के इस पहल की सराहना।

फिल्म साउथ एशिया के आलोक अधिकारी ने फिल्म के विषय वस्तु पर छात्रों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य फिल्म वित्त एवं विकास निगम के अधिकारी भी मौजुद रहें। फिल्म फेस्टिवल का अगला पड़ाव दिनांक 6 फरवरी 2023 को चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना होगा ,बिहार राज्य फिल्म विकास और वित्त निगम लिमिटेड बिहार के महाप्रबंधक अरविंद कुमार तिवारी उपस्थित थे।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed