January 20, 2025
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique
I-GLAM MRS. INDIA INTERNATIONAL 2024-25 WINNER का ख़िताब जीत कर गया की बहू ने किया नाम रौशन

अपराधियों में मचा हड़कंप, विशेष अभियान से 174 को किया गया गिरफ्तार

1 min read

पटना पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत 176 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चेन स्नेचिंग, फायरिंग, मादक पदार्थों की तस्करी समेत कई मामलों में गिरफ्तारी हुई है।

अपराधियों के पास से नशे का सामान, शराब और हथियार बरामद हुआ है। लूट, छिनतई और गोलीबारी की घटना को लेकर संबंधित थाना क्षेत्रों में बिट ऑफिसर को तैनात किया गया था। एक लिस्ट बनाकर अपराधियों को चिन्हित किया गया था।

सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि बुधवार देर रात विशेष अभियान चलाकर चिन्हित 176 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में 54 मामले दर्ज किए गए हैं। सभी थानाध्यक्षों को अपराध की रोकथाम के लिऐ विशेष अभियान चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed